मकर संक्राति पर प्रयागराज संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु लगा रहे डुबकी

मकर संक्राति पर प्रयागराज संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु लगा रहे डुबकी

प्रेषित समय :18:28:01 PM / Sat, Jan 14th, 2023

प्रयागराज. माघ मेले में पड़ने वाले दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. कड़ाके की ठंड के बावजूद ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु संगम की त्रिवेणी में स्नान कर दान पुण्य कर रहे हैं. मकर संक्रांति के पावन पर्व पर संगम की त्रिवेणी में स्नान और दान का विशेष महत्व है. मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य उत्तरायण होते हैं और मकर राशि में प्रवेश करते हैं. आज के दिन से ही मांगलिक कार्य भी शुरू होते हैं.

श्रद्धालु संगम के तट पर त्रिवेणी में स्नान कर गुड़ और तिल का दान कर रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि पूरे माघ मास में देवता भी संगम के तट पर आकर वास करते हैं. इसलिए माघ मास में संगम की रेती पर कल्पवास और स्नान पर्व पर स्नान का विशेष महत्व है. इस मौके पर आस्था से लोग कल्याण की समस्त कामनाओं को लेकर तीर्थराज प्रयाग आते हैं. संगम की रेती पर चलने वाले माघ मेले में कल्पवासी पितरों के मोक्ष और कामनाओं की पूर्ति का संकल्प लेकर स्नान और दान करते हैं. वैश्विक महामारी कोरोना के नये वैरिएंट की आहट के बीच आयोजित हो रहे माघ मेले में आये कल्पवासी जीवन और मृत्यु के बंधनों से मुक्ति की कामना को लेकर अलौकिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्त करने के लिए संगम की रेती में एक माह तक कठिन तप और जप कर रहे हैं.

योगी सरकार की हो रही तारीफ

मकर संक्रांति पर श्रद्धालु स्नान, दान और पूजा-पाठ करते हैं. जिससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और नकारात्मकता खत्म होती है. इस दिन जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, अन्न और कपड़े दान करते हैं. संगम पर आ रहे श्रद्धालु योगी सरकार की व्यवस्थाओं से भी संतुष्ट नजर आ रहे हैं और योगी सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

ग्लेशियर फटने का प्रयागराज माघ मेले पर पड़ेगा प्रभाव, यूपी के 27 जिलों में अलर्ट

माघ मेले में UP Police के हेड कांस्टेबल की मूछों का जलवा, लोगों में सेल्फी का क्रेज

Leave a Reply