आज का दिन - मंगलवार, 21 मार्च 2023, प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना का विशेष अवसर- अमावस्या!

आज का दिन - मंगलवार, 21 मार्च 2023, प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना का विशेष अवसर- अमावस्या!

प्रेषित समय :20:40:39 PM / Mon, Mar 20th, 2023

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  

* अमावस्या.... 21 मार्च 2023, मंगलवार
* अमावस्या प्रारम्भ- 01:47, 21 मार्च 2023
* अमावस्या समाप्त- 22:52, 21 मार्च 2023
* अमावस्या पर विशेष व्यापारिक/सांसारिक कार्यों को विराम दिया जाता है क्योंकि यह धर्म कर्म... दानपुण्य का श्रेष्ठ अवसर होता है और इस मौके पर मन का भटकाव नहीं होना चाहिए!
* अमावस्या के अवसर पर प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना समस्त पितृदोषों से मुक्ति प्रदान करती है!
* इस मौके पर ज्ञात-अज्ञात पितरों के प्रति जाने-अनजाने किए गए पाप-अपराध के लिए क्षमा मांगते हुए नारायण देव से उनकी उत्तम गति की प्रार्थना करें... पितरों के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि-सफलता आएगी!
* प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना करें... ओम प्रथम पितृ नारायण देवेभ्यो नम:!

श्री त्रिपुरा सुंदरी पंचांग- 21 मार्च 2023

* अमावस्या, अन्वाधान, पञ्चक, सर्वार्थ सिद्धि योग
* शक संवत 1944, विक्रम संवत 2080, मास- पूर्णिमांत चैत्र, मास- अमांत फाल्गुन
* तिथि अमावस्या- 22:55:24 तक, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद- 17:26:26 तक, करण चतुष्पाद- 12:20:28 तक, नाग- 22:55:24 तक, पक्ष कृष्ण, योग शुभ- 12:40:25 तक, वार मंगलवार
* शुभ मुहूर्त अभिजीत-  12:15 से 13:04
* राहुकाल- 15:42 से 17:13
* दिशाशूल- उत्तर
* ताराबल- भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
* चन्द्र राशि कुम्भ, 11:57 तक
* उत्तम चन्द्रबल, 11:57 तक- मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ
* कर्क राशि में जन्मे लोगो के लिए अष्टम चन्द्र, 11:57 तक

मंगलवार का चौघड़िया-

दिन का चौघड़िया                  रात्रि का चौघड़िया
पहला- रोग                             पहला- काल
दूसरा- उद्वेग                           दूसरा- लाभ
तीसरा- चर                            तीसरा- उद्वेग
चौथा- लाभ                             चौथा- शुभ
पांचवां- अमृत                       पांचवां- अमृत
छठा- काल                             छठा- चर
सातवां- शुभ                          सातवां- रोग
आठवां- रोग                           आठवां- काल

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!

- आज का राशिफल -  

मेष राशि:- आज  आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा. ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. सरकारी लाभ मिलने की संभावना है. ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पडे़गी. कार्यभार बढ़ सकता है. माता से लाभ होने की संभावना है.

वृष राशि:- आज नए कार्य प्रारंभ होंगे. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा. लंबे प्रवास का योग है. दूर स्थित स्नेहीजनों या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे. परेदश जाने की संभावनाएं बनेगी. व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है.

मिथुन राशि:- आज नकारात्मक विचारों से दूर रहने की दे रहे हैं. नए कार्य का प्रारंभ न करें. क्रोध पर संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्ट होने की संभावना है. खर्च अधिक होने से धन के संकट का अनुभव होगा. आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी.
 
कर्क राशि:- आज  वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे. व्यावसाय में आपको लाभ होगा. आरोग्य अच्छा रहेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे.

सिंह राशि:- आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें. रोज के कामों में रुकावट आ सकता है. अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है. माता की चिंता बनी रहेगी.

कन्या राशि:- आज आपको कलह और चर्चा से दूर रहे . आकस्मिक खर्च की संभावना है. विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी. प्रियजन से हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा. शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें.

तुला राशि:- आज आपके लिए समय शुभ है . मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी. शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक व्यग्रता भी रहेगी. धन और कीर्ति की हानि होगी. रिस्तेदारों से विवाद के कारण मन को चोट पहुंच सकता है.

वृश्चिक राशि:- आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे. किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे. सभी कामों में आज आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा. प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी.

धनु राशि:- आज आप का दिन  फलदायी हैं. असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा. मन में बेचैनी रहेगी. कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी. कार्यभार भी बढ़ सकता है. निरर्थक खर्च होगा.

मकर राशि:- आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा. कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पदोन्नति के योग हैं. शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें.

कुम्भ राशि:- आज स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की  सलाह देते हैं. कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पड़ें. पूंजी निवेश में ध्यान रखें. क्रोध पर संयम रखें. धन के खर्च का योग है. परिवारजनों के साथ विवाद होने की संभावना है.

मीन राशि:- आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे. मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पडे़गा. प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा. जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आज का दिन- रविवार, 19 मार्च 2023, रविवार का प्रदोष व्रत स्वस्थ रखता है...

आज का दिन- शनिवार, 18 मार्च 2023, पापों को नष्ट करने वाली.... पापमोचनी एकादशी

आज का दिन- शुक्रवार, 17 मार्च 2023, घर-परिवार की दशा संवारने के लिए.... दशामाता व्रत-पूजा-डोरा!

Leave a Reply