जोकर 2 में सिंगर एक्ट्रेस लेडी गागा का लुक सोशल मीडिया पर वायरल

जोकर 2 में सिंगर एक्ट्रेस लेडी गागा का लुक सोशल मीडिया पर वायरल

प्रेषित समय :12:03:38 PM / Sat, Apr 1st, 2023

निर्देशक टॉड फिलिप्स की जोकर सिनेमाघरों में हिट रही थी। फिल्म को वैश्विक स्तर पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, फैंस को अब इसके सीक्वल का इंतजार है, जिसको लेकर तैयारियां जारी हैं। फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लेडी गागा नजर आ रही हैं। सिंगर वीडियो में जोकर के लुक में नजर आ रही हैं, जिसको लेकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

हॉलीवुड की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा बीते दिनों न्यूयॉर्क में देखी गई थीं। इस दौरान वह जोकर: फोली ए ड्यूक्स की शूटिंग करती हुई नजर आ रही थीं। फिल्म की शूटिंग की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में लेडी गागा जोकर के लुक में दिखाई दे रही हैं।  इन तस्वीरों और वीडियो में सिंगर ने लाल रंग की जैकेट और काले रंग का टॉप पहना है। साथ ही वह काले रंग की लेदर स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं। सिंगर का मेकअप फिल्म के अनुसार जोकर की तरह किया गया है। 

एक्ट्रेस का यह लुक काफी शानदार लग रहा है। लोगों को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। लेडी गागा जोकर 2 में जोकिन फीनिक्स के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में लेडी गागा का किरदार हार्ले क्विन का है। आपको बता दें कि जोकर 2 साल 2024 में सिनेमाघरों में नजर आएगी, इससे पहले इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2019 में आया था। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

लेडी गागा के कुत्ते को मारी गोली, तो आरोपी को मिली 21 साल की सजा

व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा के साथ मैचिंग स्कर्ट में लेडी गागा का बोल्ड अंदाज

लेडी गागा के चोरी हुए दोनों डॉगी 2 दिन बाद मिले, ढूंढने वाले के लिए रखा था 3.5 करोड़ का इनाम

पॉप सिंंगर लेडी गागा के 2 कुत्ते हुए चोरी, खोजने वाले को 3.5 करोड़ का इनाम मिलेगा

लेडी गागा के दो कुत्ते लॉस एंजेलिस से चोरी, डॉग वॉकर को भी मारी गोली

Leave a Reply