एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा : देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी

एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा : देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी

प्रेषित समय :12:04:49 PM / Thu, Apr 13th, 2023

कोलकाता। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। चुनाव आयोग को नेताओं की ओर से दिए जाने वाले हलफनामे का विश्लेषण कर एडीआर अपनी रिपोर्ट तैयार करता है। इसमें पता चला है कि ममता बनर्जी की घोषित संपत्ति महज 15 लाख रुपये है। देश के 30 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का आकलन किया गया है, जिसमें ममता की संपत्ति सबसे कम है। बाकी सभी 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं।

यहां तक कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की संपत्ति भी एक करोड़ रुपये है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। उनकी संपत्ति 510 करोड़ों रुपये की है। दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। भाजपा के इस नेता की संपत्ति 163 करोड़ रुपये हैं। तीसरे नंबर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं, जिनकी सम्पत्ति 63 करोड़ रुपये है। देश के सभी मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 33 करोड़ 95 लाख रुपये की है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना उनकी आखिरी लड़ाई : ममता बैनर्जी

ममता बैनर्जी ने कहा- बीजेपी की गल्ती जनता क्यों भुगते, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, हावड़ा पुलिस कमिश्नर और एसपी को हटाया

ममता बैनर्जी कैबिनेट का हुआ विस्तार, बाबुल सुप्रियो समेत 5 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली, 4 राज्यमंत्री भी बनाए

ममता बैनर्जी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोली- चुनाव आने पर करते हैं गंगा स्नान और जाते हैं मंदिर, अब नहीं चलेगी दिल्ली की दादागिरी

Leave a Reply