भारी बारिश और बाढ़ के बीच सिक्किम में फंसे 3,500 से अधिक पर्यटकों को भारतीय सेना बचाया

भारी बारिश और बाढ़ के बीच सिक्किम में फंसे 3,500 से अधिक पर्यटकों को भारतीय सेना बचाया

प्रेषित समय :16:35:02 PM / Sat, Jun 17th, 2023

गंगटोक. भारी बारिश और खराब मौसम के कारण चुंगथांग के पास की सड़क बह गई, जिसके कारण उत्तरी सिक्किम में 3500 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं. पर्यटकों को बचाने के लिए बीआरओ प्रोजेक्ट स्वास्तिक ने प्रभावित क्षेत्र पर एक अस्थायी क्रॉसिंग बनाने के लिए रात भर काम किया.

पीआरओ महेंद्र रावत ने कहा कि शनिवार दोपहर 12 बजे तक 300 से अधिक पर्यटकों को बचाया गया है. सड़क संपर्क बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं, जबकि पर्यटकों की निकासी जारी रहेगी.

भूस्खलन से प्रभावित हुई बसें

सिक्किम पुलिस ने बताया कि भूस्खलन से प्रभावित हुई दो बसों में से अब तक कुल 72 पर्यटकों को निकाला गया है. 19 पुरुष, 15 महिलाएं और 4 बच्चों के साथ पहली बस गंगटोक के लिए मंगन जिले के पेगोंग में भूस्खलन से प्रभावित हो गई थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

सिक्किम: हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, सेना के लिए मौसम बना चुनौती, आज भी चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

सिक्किम में बड़ा हादसा: हिमस्खलन से छह टूरिस्टों की मौत, डेढ़ सौ से अधिक लोग बर्फ में दबे

योगी सरकार का बड़ा निर्णय: सिक्किम हादसे में शहीदों के परिवार को 50-50 लाख की सहायता और सरकारी नौकरी देगी

बड़ा हादसा: सिक्किम में खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवानों की मौत, रेस्क्यू जारी

सिक्किम में सत्तापक्ष और विपक्ष की पार्टी के कार्यकर्ताओं में टकराव, फायरिंग और पथराव के बाद अलर्ट