#VandeBharatExpress पटना से रांची! वंदे भारत ट्रेन का किराया इतना क्यों?

#VandeBharatExpress पटना से रांची! वंदे भारत ट्रेन का किराया इतना क्यों?

प्रेषित समय :11:53:43 AM / Sat, Jul 1st, 2023

अभिमनोज. कई सुविधाओं का जिक्र करते हुए वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं, जिनको पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर शुरू करते जा रहे हैं, लेकिन यदि इस ट्वीट में दी गई जानकारियां सही हैं, तो कई सवालिया निशान भी हैं....   

M.M. Dhera(Advocate) @AdvocateDhera
पटना से रांची के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है.
AC Chair Car का किराया ₹1025 जबकि Executive Chair Car का किराया ₹1930 है. यात्रा पूरी होने में 6 घंटे का समय लगता है.
पटना से रांची के लिए जनशताब्दी भी चलती है.
Chair Car का किराया ₹195 जबकि AC Chair Car का किराया ₹650 है.
यात्रा पूरी होने में 7.45 घंटे का समय लगता है. 

वन्दे भारत में केवल 1.45 घंटे का समय कम लग रहा है लेकिन किराया लगभग 300% अधिक है?
भारत के रेल यात्रियों ने समय के साथ देर चलने वाली रेलगाड़ियों से समझौता पहले से कर लिया है, दूसरी तरफ पेट पर लात पर ही रही है?
अब पंत प्रधान अपने सुकुमार ट्रेन को हिट कराने के चक्कर में जनशताब्दी को बंद न करवा दे! 

हमसफ़र जैसी घटिया ट्रेन को लॉंच कर के गरीब रथ को पहले ही कई रूटों में बंद कर दिया गया है, गरीब रथ का किराया भी अन्य ट्रेनों की थर्ड एसी से लगभग 30 फीसदी कम था?
https://twitter.com/AdvocateDhera/status/1674826669612486657
क्या सरकार इस ट्रेन का किराया आम जनता की उम्मीदों के अनुरूप करेगी?

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

रांची-पटना वंदे भारत शुरू, लोगों में उत्साह, पहले दिन 30 मिनट लेट, सुबह 7 बजे खुलेगी ट्रेन

पीएम मोदी ने देश को दी 5 और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिखाई हरी झंडी

वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर और रानीकमलापति के बीच चार स्टेशनों पर रुकेगी, इन स्टेशनों के नागरिक उठा सकेंगे लाभ

जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: इसके शेड्यूल, किराये पर उठ रहे सवाल, राजधानी के लिए 7 ट्रेनों की सुविधा पहले से