IMD का एलर्ट: मानसून फिर सक्रिय, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सागर सहित कई जिलों में भारी वर्षा होगी

IMD का एलर्ट: मानसून फिर सक्रिय, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सागर सहित कई जिलों में भारी वर्षा होगी

प्रेषित समय :15:21:11 PM / Fri, Jul 7th, 2023

भोपाल. मध्य प्रदेश से मानसून द्रोणिका गुजर रही है. बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवात ओडिशा से आगे बढ़कर झारखंड पर आ गया है. इसके अतिरिक्त अलग-अलग स्थानों पर चार अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं.

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है. वर्तमान में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, सागर संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा भी होने के आसार बने हुए हैं.

उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मलाजखंड में 90.8, नर्मदापुरम में 75.6, इंदौर 59.2, पचमढ़ी में 56.2, भोपाल में 52.6, छिंदवाड़ा में 50,धार में 41.4, मंडला में 39.4, नरसिंहपुर में 37, रीवा में 33.6, सिवनी में 24.4,नौगांव में 12.2,उज्जैन में 11, सीधी में 10.8, रायसेन में 9.4, उमरिया में 7.8, जबलपुर में 7.2,दमोह में पांच, बैतूल में 4.2,खजुराहो में 3.8, खंडवा में तीन, गुना में 2.3,सागर में 1.8, रतलाम में एक, ग्वालियर में 0.3, सतना में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई.

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका वर्तमान में बीकानेर, जयपुर, गुना, सतना, पेंड्रा रोड बालासोर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में एक प्रभावी चक्रवात बना हुआ है. अरब सागर और उससे लगे गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है. उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर भी एक चक्रवात मौजूद है. गुजरात के तट से लेकर केरल के तट तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है. इसके अतिरिक्त हिमालय के पास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक इन मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में तेजी आ गई है. विशेषकर भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में शुक्रवार-शनिवार को झमाझम वर्षा हो सकती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

अमरकंटक एक्सप्रेस 6 घंटे रीशेड्यूल, रात 10 बजे भोपाल से चलेगी, जबलपुर तड़के 3.25 बजे आयेगी

Rail News: कानपुर-रेलखंड के बीच ब्लाक, भोपाल-लखनऊ गरीब रथ सहित कई ट्रेनों होंगी प्रभावित

भोपाल से चलने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस 06 घण्टे री-शेड्यूल की गईं, देर रात छूटेगी

MP News : प्रदेश के कई जिलों मे भारी बारिश की चेतावनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर में झमाझम के आसार

कमलनाथ के भोपाल में पोस्टर लगे तो शिवराजसिंह चौहान के जबलपुर में लगे..!