J&K में खराब मौसम के कारण रोकी अमरनाथ यात्रा, उत्तराखंड में बादल फटा, यहां बारिश के आसार

J&K में खराब मौसम के कारण रोकी अमरनाथ यात्रा, उत्तराखंड में बादल फटा, यहां बारिश के आसार

प्रेषित समय :15:38:45 PM / Fri, Jul 7th, 2023

नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में मानसून के दस्तक देने के बाद से ही भारी बारिश का दौर जारी है. इस कारण मौसम विभाग रोज देश के अलग इलाकों के लिए रेड अलर्ट या ऑरेंज अलर्ट जारी कर रहा है. इस बीच बीती रात उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के दारमा घाटी में बादल फट गया है.

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है. हालांकि बादल फटने के कारण आसपास के गांव में सैकड़ों लोग फंस गए हैं. वहीं खराब मौसम के कारण बालटाल और पहलगाम के दो मार्गों पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है और यात्रियों को राहत शिविर में रोका गया है.

अब तक 84 हजार भक्तों ने किए दर्शन

जम्मू में बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है. खराब मौसम के चलते यात्रियों को अभी रामबन के चंद्रकोट में रोका गया है. मिली जानकारी के मुताबिक यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 84768 श्रद्धालु अमरनाथ दर्शन कर चुके हैं.

ओडिशा में बारिश की संभावना

इधर मौसम विभाग ने ओडिशा में अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी निदेशक एचआर बिस्वास के मुताबिक ओडिशा में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर पड़ोसी राज्य झारखंड में फिलहाल मानसून कमजोर है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने व पश्चिम बंगाल व ओडिशा के बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से झारखंड में 12 जुलाई तक आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.

24 घंटे में इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों में केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है. वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम में भी बारिश के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में भी हल्की और कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के काले बादल मंडराए, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अमरनाथ यात्रा पर बड़ा निर्णय, अब इस उम्र के लोग नहीं कर पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, जानिए यह है कारण

अमरनाथ यात्रा में चिप्स-समोसा, कोल्ड ड्रिंक समेत फ्राइड और जंक फूड पर बैन, लंगरों में मिलेगा सिर्फ सादा भोजन

अमरनाथ यात्रा में हमले के फिराक में पाकिस्तान से आये दो आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर

अमरनाथ यात्रा पर मंडराया खतरा, आतंकी संगठन ने जारी किया धमकी भरा पत्र