जम्मू-काश्मीर. हिन्दूओं के पवित्र तीर्थ अमरनाथ यात्रा जल्द ही शुरु होने वाली है. इस बीच खुफिया एजेंसियों को यात्रा पर आंतकियों द्वारा हमला किए जाने की खबर मिली है. आंतकवादी संगठन यात्रा पर हमला करने की साजिश रच रहे है. जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट मोड पर आ गई है. ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी यात्रा को बाधित करने के लिए सुरक्षा बलों व अमरनाथ यात्रा के काफिले को निशाना बना सकते हैं.
सूत्रों की माने तो रफीक नाई व मोहम्मद अमीन बट को राजौरी-पुंछ, पीर पंजाल व चिनाब घाटी क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का काम भी सौंपा गया है. रफीक नाई पुंछ जिले के मेंढर का रहने वाला है, वहीं खूबाब डोडा जिले का रहने वाला है. फिलहाल दोनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके से ऑपरेट कर रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां लगातार उनके परिवार व घर पर नजर रख रही हैं. अधिकारियों को संदेह है कि परिवार के सदस्य उनसे लगातार संपर्क में हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक दोनों आतंकियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जम्मू क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा है. दोनों आतंकवादी सोशल मीडिया के जरिए डोडा व पुंछ क्षेत्र के युवाओं को बरगला रहे हैं. इस तरह वे ओवर ग्राउंड वर्कर्स ओजीडब्ल्यू की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. आतंकी युवाओं को आतंक की राह पर धकेलने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. स्थानीय होने के कारण दोनों आतंकी घुसपैठ के सभी रास्ते जानते हैं. इसके चलते सीमावर्ती इलाकों के आसपास सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. अमरनाथ यात्रा से पहले शहर व गांव का हर हिस्सा सुरक्षाबलों की निगरानी में है. क्यूआरटी, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस, एसएसबी के साथ-साथ कई अन्य सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-अमरनाथ यात्रा में हमले के फिराक में पाकिस्तान से आये दो आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर
अमरनाथ यात्रा पर मंडराया खतरा, आतंकी संगठन ने जारी किया धमकी भरा पत्र
बाबा बर्फानी की इस साल की पहली तस्वीर आई सामने, इस तारीख से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा का एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, ऑनलाइन और मोबाइल ऐप से ऐसे करें पंजीयन
Leave a Reply