#PradeepKeDohe हरकत इनकी देख कर, सोचे जनता आज? कैसे दिन अब आ गए....

#PradeepKeDohe हरकत इनकी देख कर, सोचे जनता आज? कैसे दिन अब आ गए....

प्रेषित समय :20:38:15 PM / Sun, Aug 6th, 2023

@PKD (8005967540)
हरकत इनकी देख कर, सोचे जनता आज?
कैसे दिन अब आ गए, कैसा आ गया राज??

रे साहेब.... कैसा आ गया राज???
सत्यपाल तो सत्य कहे पर क्या करेगी सरकार?
झूठों के सरदार ने सजा रक्खा दरबार!!

रे साहेब.... सजा रक्खा दरबार???
उनके बेटे विदेश में, जीवन रहे सुधार!
इनके बेटे देश में, दे रहे चाकू-धार?
?
रे साहेब.... दे रहे चाकू-धार???
भाषण में छप्पन कहें, असल में छुप जाएं!
पाक बिरयानी खाए के, चीनी झूला झुलाएं!!

रे साहेब.... चीनी झूला झुलाएं!!!
भ्रष्टाचार तो आजकल बन गया शिष्टाचार!
वाशिंग मशीन में डाल दो, धूल जाएं पाप हजार!!

रे साहेब.... धूल जाएं पाप हजार!!!
लानत कह कह जग थका फरक ना पड्या कोए!
राजा तो हंसता रहे, प्रजा भले ही रोए!!

रे साहेब.... प्रजा भले ही रोए!!!
मणिपुर तो जाते नहीं, करे वो मन की बात!
जुमले सुन-सुन थक गए, कब हो जन की बात!!

रे साहेब.... कब हो जन की बात!!!
आय तो आधी रह गई, खर्चे बढ़े हजार!
मन की सुन-सुन पक गए, खेती भई बेकार!!

रे साहेब....   खेती भई बेकार!!!
मन की बातें सुन-सुन के, मन भारी ही होए!
जन की बातें दबी पड़ी, इन्हें उठाओ कोए!!

रे साहेब.... इन्हें उठाओ कोए!!!
महंगाई की मार से जनता है बेहाल!
पर साहेब के मित्र तो हो गए मालामाल!!
 
रे साहेब.... हो गए मालामाल!!!
राममंदिर तो भव्य बने, रामेश्वर भूखा सोए! 
राजा तो उड़ता फिरे, प्रजा अब किसको रोए!!

रे साहेब.... प्रजा अब किसको रोए!!!
काला धन तो ना मिला, काला जादू होए!
पंद्रह लाख की चाह में, जो थे वो भी खोए!!

रे साहेब.... जो थे वो भी खोए!!!
पंद्रह लाख की टोपी देकर हो गए अंतर्ध्यान!
कुर्सी मिल गई साहेब को, अब बांटते ज्ञान!!

रे साहेब.... अब बांटते ज्ञान!!!
डिग्री फर्जी भी चले, कुर्सी असली होए!
बेच पकौड़े, घर चला, डिग्री को क्यों रोए!!

रे साहेब.... डिग्री को क्यों रोए!!!
साहेब-बाबा दोऊ हंसे, पर जनता तो रोए!
पेट्रोल डीजल मार से, साबुत बचा न कोए!!

रे साहेब.... साबुत बचा न कोए!!!
आग लगी है जेब को, कैसे गैस भराएं!
स्मृति हमारी खो गई, कहां से लेकर आएं!!

रे साहेब.... कहां से लेकर आएं!!!
पेट्रोल को तो तीस करें, डॉलर को चालीस!
ठग भी उन्नीस रह गए, बाबा हो गए बीस!!

रे साहेब.... बाबा हो गए बीस!!!
विश्वगुरु बनने चले, विषगुरु बन गए आप!
हिन्दू-मुस्लिम लड़ रहे, वोट बटोरे आप!!

रे साहेब.... वोट बटोरे आप!!!

https://twitter.com/i/status/1687668404092887040

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

एमपी के सिंगरौली से बीजेपी विधायक राम लल्लू के बेटे विवेक वैश्य फरार घोषित, 10,000 का इनाम घोषित

Love Marriage के लिए अनिवार्य होगी मां-बाप की मंजूरी, बीजेपी की इस राज्य में कानून बनाने पर कर रही विचार

EX गवर्नर सत्यपाल मलिक का बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप, कहा- राम मंदिर पर हमला या बड़े नेता की हत्या करा सकती है पार्टी

एमपी के सिंगरौली से बीजेपी विधायक राम लल्लू के बेटे विवेक वैश्य फरार घोषित, 10,000 का इनाम घोषित

Love Marriage के लिए अनिवार्य होगी मां-बाप की मंजूरी, बीजेपी की इस राज्य में कानून बनाने पर कर रही विचार

EX गवर्नर सत्यपाल मलिक का बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप, कहा- राम मंदिर पर हमला या बड़े नेता की हत्या करा सकती है पार्टी