Rajasthan: हर विधानसभा सीट का रिपोर्ट कार्ड अन्य राज्यों के 200 बीजेपी एमएलए बनाएंगे, राज्य में करेंगे कैंप

Rajasthan: हर विधानसभा सीट का रिपोर्ट कार्ड अन्य राज्यों के 200 बीजेपी एमएलए बनाएंगे, राज्य में करेंगे कैंप

प्रेषित समय :18:20:00 PM / Fri, Aug 18th, 2023

जयपुर. विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के केन्द्रीय नेतृत्व के लिए राजस्थान कितना अहम है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि अब बीजेपी सीट टू सीट और मैन टू मैन मार्किंग करने जा रही हैं. इसकी जिम्मेदारी बीजेपी शासित 5 राज्यों के विधायकों को सौंपी गई हैं. प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी अन्य राज्यों के बीजेपी विधायकों को दी गई हैं. एक विधायक को एक सीट की जिम्मेदारी मिली है. इस सीट पर यह विधायक 7 दिन का कैंप करेंगे. वहीं, 7 दिन में तैयार फीडबैक केन्द्रीय नेतृत्व को सौपेंगे.

माना जा रहा है कि इन विधायकों की रिपोर्ट विधानसभा चुनावों में टिकट देने और टिकट काटने का आधार बन सकती है. हालांकि केन्द्रीय नेतृत्व पहले से ही प्रदेश की सभी सीटों का सर्वे करवा चुका है. सर्वे में जिन सीटों पर कांग्रेस को बढ़त बताई गई है. उन सीटों पर बाहर से आने वाले विधायकों को विशेष फोकस करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

पूरी तरह से गोपनीय होगी विधायकों की वर्किंग

गुजरात, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हिमाचल व दिल्ली से आने वाले यह विधायक चुनावी रणनीति में माहिर माने जाते हैं. इन विधायकों की वर्किंग पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी. कौनसा विधायक किस विधानसभा सीट पर जाएगा. यह भी चुनिंदा लोगों को ही पता रहेगा. ये विधायक स्थानीय नेताओं की भी कोई मदद नहीं लेंगे.

ये लोग ग्राउंड पर जाकर मौजूदा विधायक अथवा विधानसभा प्रत्याशी से संवाद करेंगे. विधानसभा में उम्मीदवारी जता रहे अन्य नेताओं से भी चर्चा करेंगे. वहीं संगठन से जुड़े जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष से चर्चा करके ये विधायक जीत-हार के आधार पर अपनी ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेंगे. क्षेत्र में मौजूदा विधायकों की स्थिति क्या है? विधायकों के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी कितनी है ? इसे कैसे दूर किया जा सकता है? इसे लेकर भी इनकी रिपोर्ट में सुझाव शामिल होंगे.

जिन सीटों पर बीजेपी उप चुनाव हारी, उस पर विशेष फोकस

सूत्रों का कहना है कि जिन सीटों पर कांग्रेस व अन्य दलों का कब्जा है, उनके लिए भाजपा अलग रणनीति पर काम कर रही है. इन सीटों पर भेजे जाने वाले विधायकों को अपनी रिपोर्ट में बताना होगा कि जीत के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए? खासकर मौजूदा विधायक की ताकत व कमजोरियों की जानकारी जुटाई जाएगी. इनकी रिपोर्ट में ये भी शामिल होगा कि कौन से मुद्दों को उठाया जाए, जिससे भाजपा ये सीट जीत सके.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा- बेटे-बहू को संपत्ति से निष्कासित कर सकते हैं बुजुर्ग, मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल को है निष्कासन का अधिकार

राजस्थान : देर रात सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 119 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

राजस्थान : आश्रम में संत की चाकू मारकर हत्या, हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे, मुंह और आंखों पर भी पट्टी

राजस्थान : अजमेर के रेलवे क्लब पर छापा डालकर 34 लोगों को किया गिरफ्तार

राजस्थान में भीषण हादसा : वैन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत