24 सितंबर से भूमि पुत्र,रक्त कारक, युद्ध का अधिष्ठाता, आकाश मंडल के सेनापति मंगल महाराज अस्त हो रहे है, इसके बाद मंगल महाराज 129 दिन बाद यानी 21 जनवरी 2024 में ही उदय होंगे.
*सितंबर 23 से जनवरी 24 तक हर राशि में साथ ही होंगे* वर्तमान मे मंगल महाराज कन्या राशि मे सूर्य के साथ चल रहे है, सूर्य जब किसी भी ग्रह के पास पहुंचता है तो वह ग्रह अस्त हो जाता है, मंगल महाराज सूर्य के साथ कन्या राशि, तुला राशि,वृश्चिक राशि और धनु राशि मे भी साथ ही रहेंगे.
*मंगल 20230 मंगल अस्त* आरंभ काल: सितंबर 14, 2023, बृहस्पतिवार को 07:25 PM बजे
*मंगल अस्त समाप्ति काल* जनवरी 21, 2024, रविवार को 06:08 AM बजे
*मंगल के अस्त होने की कुल अवधि: 129 दिन*
*जैसे ही मंगल महाराज अस्त होंगे वैसे लड़ाई झगड़ा मारकाट, दंगा, आगजनी गोलीबारी को जन्म देता है वहीं गुरु की दृष्टि भूमि में शुभ परिणाम देती है, वही राहु की दृष्टि विवाद,आंदोलन, धरना प्रदर्शन को जन्म देता है, शनि,गुरू और राहु की दृष्टि से विश्व स्तर में निम्न परिणाम मिल सकते है.
* मंगल का अस्त होना पूर्वोत्तर मंगोल देश चीन,जापान,कोरिया, ताइवान आदि में संघर्ष पैदा करे सकती है.
*चीन के लिए सबसे बुरा समय.
*सेना, पुलिस और आतंकी तत्वों के बीच संघर्ष होगा.
*विवाद आंदोलन बाद में शांत हो जायेंगे.
*पूर्वोत्तर देशों में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.
*यूक्रेन रूस युद्ध में शांति वार्ता के योग आयेंगे.
*पूर्व उत्तर देश फिलीपींस, इंडोनेशिया,थाइलैंड में भूकंप ज्वालामुखी से जनहानि का योग.
*भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में शांति रहेगी.
*सभी राशियों के लिए परिणाम*
*मेष* मान सम्मान में वृद्धि होगी, संतान,शिक्षा, प्रतियोगी कार्यों में सफलता का योग.
*वृषभ* इस राशि वाहन, जनता आदि से जुड़े कार्यों में सावधानी रखना चाहिए, क्रोध से बचना चाहिए.
*मिथुन* शानदार समय, पराक्रम में वृद्धि, साहसी कार्यों में सफलता के योग, खिलाड़ी,सेना, पुलिस आदि के लिए शुभ समय.
*कर्क* बड़बोलेपन से बचें, आर्थिक क्षेत्र में सफलता का योग, भूमि, भवन आदि से लाभ का योग.
*सिंह* इस राशि के लिए चुनौती पूर्ण लेकिन सफलता दायक समय, पदोन्नति, अधिकार वृद्धि का योग, संतान व मित्रों से अच्छी खबर मिलेगी.
*कन्या* इस राशि के लिए अशुभ समय, आर्थिक और शारीरिक तौर पर समस्या में वृद्धि होगी, संयम और धैर्य से समय गुजारे.
*तुला* इस राशि के लिए लाभ पूर्ण समय, आर्थिक लाभ मिलेगा, व्यापार, नौकरी में लाभ का योग, वाणी संयम रखें.
*वृश्चिक* महत्वपूर्ण समय, अधिकार वृद्धि, पदोन्नति आदि का योग, शुभ समय का लाभ उठाए.
*धनु* शुभ समय, राज्य से मान सम्मान में वृद्धि होगी, संतान, शिक्षा आदि के लिए शुभ समय, विशेष क्षेत्र में चयन होगा.
*मकर* अशुभ समय, ध्यान रखें,
मकान,वाहन, खाली प्लॉट आदि को लेकर विवाद हो सकता है, सावधानी से वाहन चलाये, विवादों से बचें.
*कुंभ* इस राशि के लिए अच्छा समय,कर्म क्षेत्र में सक्रियता और ऊर्जा में वृद्धि होगी, संयम और जल्दबाजी नहीं करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे.
*मीन* रोग, ऋण, शत्रु का नाश होगा, आर्थिक क्षेत्र में जटिल समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा, चुनौती पूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी.
*विशेष* राम जी जुड़ा हुआ कोई भी स्तोत्र का पाठ करें, मंगल रक्षा कवच स्तोत्र का पाठ करे, भात पूजन करवाए.
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184
ग्रह-नक्षत्रों की चाल...कुंडली का हाल जानकर टीम इंडिया में खिलाड़ियों का चयन
जन्म कुंडली के नौ दोष, एक भी होने पर शुरू हो जाता है बुरा समय
कुंडली में मंगल की स्थिति खराब होने के कारण जातक को अधिक गुस्सा आता है!
जन्म कुंडली में राहु की दशा आने पर सब काम क्यों खराब होने लगते?
कुंडली में सूर्य, गुरु और बृहस्पति एक साथ होने पर व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता