रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहां दुल्हन के साथ शादी के एक दिन पहले रेप किया गया. बारात लड़की की चौखट से लौट गई, यानी शादी होने से पहले ही टूट गई. हैरानी बात यह है कि यह बलात्कार किसी और ने नहीं, बल्कि लड़की के प्रेमी ने किया.
दरअसल, यह मामला रीवा जिले के सागर थाना क्षेत्र का है. जहां एक लड़की की शादी हो रही थी, घर में मेहमान आ चुके थे, बस अगले दिन बारात का इंतजार था. लेकिन उससे पहले ही दुल्हन के अभिषेक नाम के दोस्त ने उसके साथ रेप कर दिया और फरार हो गया. पीडि़ता ने अपने परिवार को यह बात बताई तो परिजनों ने पुलिस थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
लड़की की ना सुनते ही हैवान बन गया आरोपी
बता दें कि लड़की शादी की खरीदारी करने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान रास्ते में उसका पूर्व प्रेमी अभिषेक मिला और उसे जबरदस्ती अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया. जहां पर उसने रेप की घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़की के साथ शादी करना चाहता था. वह उस पर हां कहने के लिए दबाव बना रहा था. जबकि पीडि़ता विवाह से इंकार कर चुकी थी.
लड़की ने खुद शादी करने से कर दिया इंकार
पीड़िता की एक दिन बाद बारात तो आई लेकिन उसने खुद शादी करने से मना कर दिया. जिससे उसकी शादी टूट गई. मामले की जांच कर रहे एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया. इसके बाद उसे जेल भेजा गया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-राहत: दिल्ली में सबका बिजली बिल आएगा जीरो, सीएम केजरीवाल ने बताई पूरी योजना
MP: रीवा में 60 बच्चे, गणतंत्र दिवस पर स्कूल में पूड़ी-सब्जी लड्डू और खाने से बिगड़ी तबियत
नोवाक जोकोविच, सबालेंका तीसरे दौर में, आंद्रीवा ने जेब्यूर को चौंकाया
दिल्ली आबकारी केस: सीएम केजरीवाल जा रहे गोवा, तो ED ने भेजा पांचवां समन