महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का हार्ट अटैक से निधन

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का हार्ट अटैक से निधन

प्रेषित समय :08:42:30 AM / Fri, Feb 23rd, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का हार्ट अटैक से निधन हुआ है. उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली है. बीते 21 फरवरी को मनोहर जोशी को हार्ट अटैक आने के बाद परिवार के लोगों ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां आज शुक्रवार सुबह 3 बजे उनका निधन हो गया. मिली रही जानकारी के मुताबिक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके निवास स्थान पर दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए उनका शव रखा जाएगा और राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके बेटे उन्मेश ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि बीते बुधवार को उन्हें हृदय संबंधी परेशानी के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. जहां आज उनका सुबह निधन हो गया.

मनोहर जोशी का राजनीतिक करियर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल होने से शुरू हुआ और बाद में वह शिवसेना के सदस्य बन गये. 1980 के दशक में जोशी शिवसेना के एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे, जो अपने संगठनात्मक कौशल और जमीनी स्तर से जुड़ाव के लिए जाने जाते थे. मनोहर जोशी का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक मील का पत्थर 1995 में आया जब उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया.  उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत मुंबई नगर निगम के पार्षद के रूप में की थी. उसके बाद एक के बाद सियासत में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए. वह महापौर, महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद, केंद्रीय मंत्री के साथ बतौर लोकसभा स्पीकर अपनी सेवाएं दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

डेढ़ किलोमीटर पैदल चलने से बुजुर्ग की मौत, मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं मिली थी व्हील चेयर

दुर्गंध ने मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट दिल्ली लौटी, जानें पूरा मामला

कुवैती शेख की बोट को किया हाइजैक, समंदर में 2700 किमी की यात्रा कर पहुंचे मुंबई, फिर....