पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर में आयोजित पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह, एसपी आदित्यप्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने जन प्रतिनिधीगण, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों व जनसामान्य से संवाद किया. इस दौरान आईजी श्री कुशवाह ने आमंत्रितों से उनके निवास क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याए व सुझाव की जानकारी लेते हुये पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में सभी को अवगत कराया.
पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह ने थाना ओमती अंतर्गत गुजराती भवन मे, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने थाना तिलवारा अंतर्गत सत्यरक्षा लॉन में तथा शहर एवं देहात के सभी थानों में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम थाना क्षेत्र में आयोजित किया गया. अनुभाग के 1 थाने में एएसपी प्रियंका शुक्ला, सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, समर वर्मा, प्रदीप कुमार शेण्डे, सूर्यकांत शर्मा, सीएसपी कोतवाली रीतेश कुमार शिव, पंकज मिश्रा, विवेक कुमार गौतम, एचआर पाण्डे, उदय भान सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील नेमा, डीएसपी मुख्यायलय बीएस गोठरिया, आकाक्षा उपाध्याय, एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा, एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर उपस्थित रहे. पुलिस जनसंवाद में आमंत्रित जन प्रतिनिधीगण, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों, जनसामान्य से संवाद करते हुये लगभग 3 हजार आमंत्रितों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा सम्बंधी समस्यायें व सुझाव की जानकारी लेते हुये पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में सभी को अवगत कराया गया तथा उनकी समस्याओं तथा सुझावों पर क्या कार्यवाही प्रस्तावित है की भी जानकारी दी गई.
रेल न्यूज: उधना–बरौनी-उधना के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन, जबलपुर होकर चलेगी
ट्रेन केंसिल: जबलपुर से 2 मार्च एवं अजमेर से 3 मार्च को दयोदय एक्सप्रेस आंशिक निरस्त
जबलपुर पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस: चिल्लाते रहे, अपराध करना पाप है-पुलिस हमारी बाप है