Pakistan: भारी बारिश ने मचाई आफत, 22 बच्चों समेत 35 की मौत, कई घर बहे

Pakistan: भारी बारिश ने मचाई आफत, 22 बच्चों समेत 35 की मौत, कई घर बहे

प्रेषित समय :18:16:23 PM / Tue, Mar 5th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

इस्लामाबाद. पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक तरफ बर्फबारी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई तो दूसरी तरफ भूस्खलन की वजह से कई लोगों की जान चली गई. बरसात और तूफान में कई घर ढह गए हैं और कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसे लेकर पाकिस्तानी अधिकारी का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते 35 लोगों की मौत हो गई है.

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जलवायु परिवर्तन की वजह से बेमौसम बारिश और बर्फबारी हो रही है. अगर आधे घंटे से ज्यादा समय तक ओलावृष्टि हुई तो स्थिति कंट्रोल से बाहर हो जाती है. ऐसे में आमतौर पर मार्च के महीने में मौसम गर्म रहता है, लेकिन इस बार अभी तक मौसम सर्द भरा है.

कई इलाकों मे हुई मूसलाधार बारिश

पाक के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 48 घंटे तक लगातार बारिश हुई, जिससे कई जिलों में पानी भर गया. उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन हुआ, जिससे सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गई और सड़कें अवरुद्ध हो गईं. बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से 35 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 22 बच्चे शामिल हैं.

पानी में डूबे घर

पाक अफसरों का कहना है कि बारिश के पानी में 150 घर डूब गए हैं, जबकि 500 से अधिक घरों को हल्की क्षति पहुंची. बारिश और बर्फबारी का सबसे अधिक असर खैबर पख्तूनख्वा और दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में देखने को मिला है. पाकिस्तान के मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि बलूचिस्तान और कश्मीर के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह भी बर्फबारी होने की संभावना है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पाकिस्तान: शहबाज शरीफ दूसरी बार चुने गए देश के प्रधानमंत्री, संसदीय वोट में जीत हासिल कर बने पीएम

ईरान ने फिर पाकिस्तान में घुसकर किया हमला, जैश अल अदल का शीर्ष कमांडर ढेर

OMG: पहले शादी करवाओ, फिर पढ़ूंगा, 13 साल के पाकिस्तानी बच्चे की जिद के आगे झुके मां-बाप

पाकिस्तान में सियासी खेल पलटा, इमरान खान ने पीएम के लिए उमर अयूब का नाम आगे किया

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब