पाकिस्तान: शहबाज शरीफ दूसरी बार चुने गए देश के प्रधानमंत्री, संसदीय वोट में जीत हासिल कर बने पीएम

पाकिस्तान: शहबाज शरीफ दूसरी बार चुने गए देश के प्रधानमंत्री, संसदीय वोट में जीत हासिल कर बने पीएम

प्रेषित समय :15:21:51 PM / Sun, Mar 3rd, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में शहबाज शरीफ रविवार (3 मार्च) को दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में लौट रहे हैं. 72 वर्षीय शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री के लिए संसदीय वोट जीता. उनके बड़े भाई नवाज शरीफ के विधानसभा में जीतने के बाद भी उनकी पार्टी और गठबंधन सहयोगियों द्वारा शहबाज शरीफ को दक्षिण एशियाई राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए नामित किया गया. हालांकि, पार्टी की पहली पसंद नवाज़ शरीफ़ थे, लेकिन उन्होंने खुद को मौका न देकर अपने छोटे भाई को मौका दिया.

पाकिस्तान में बीते महीने 8 फरवरी को आम चुनाव हुए थे. हालांकि, इस चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने सबसे ज्यादा 92 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने चुनावों में 264 सीटों में से केवल 80 सीटें जीतीं. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ गठबंधन वाली सरकार बनाने का फैसला लिया और मिलकर सरकार बनाई. इस दौरान पीपीपी ने समझौते के मुताबिक पीपीपी प्रमुख अली जरदारी को देश का राष्ट्रपति बनाने पर सहमति दी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

OMG: पहले शादी करवाओ, फिर पढ़ूंगा, 13 साल के पाकिस्तानी बच्चे की जिद के आगे झुके मां-बाप

पाकिस्तान में सियासी खेल पलटा, इमरान खान ने पीएम के लिए उमर अयूब का नाम आगे किया

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान: नवाज-बिलावल के साथ नहीं जाएंगे इमरान खान, विपक्ष में रहने का लेंगे फैसला

पाकिस्तान: चुनाव के बीच इमरान खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने 12 मामलों में दी जमानत