भारतीय नौसेना ने फिर दिखाई जाबांजी, लुटेरों के चंगुल से छुड़वाया पोत और 23 पाकिस्तानी नागरिक

भारतीय नौसेना ने फिर दिखाई जाबांजी, लुटेरों के चंगुल से छुड़वाया पोत और 23 पाकिस्तानी नागरिक

प्रेषित समय :14:37:53 PM / Sat, Mar 30th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

नई दिल्ली. भारतीय नौसेना ने एक बार फिर साहस का परिचय देते हुए न केवल ईरानी पोत को लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया, बल्कि चालक दल के 23 पाकिस्तानी सदस्यों को बचा लिया। यह पूरा आपरेशन कई घंटे चला.

दरअसल ईरान की अल-कंबर 786 नाम की पोत अरब सागर में मछली पकडऩे गई थी। इसके चालक दलों में 23 पाकिस्तानी नागरिक थे, तभी अचानक से समुद्री लुटेरों ने हमला कर शिप को हाइजैक कर लिया.

नौसेना द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, आईएनएस सुमेधा ने एफवी अल कंबर को रोका और बाद में अभियान में मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल से जुड़ गया। 12 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जहाज में करीब नौ समुद्री लुटेरे सवार थे। घटना के दौरान, ईरानी जहाज सोकोट्रा से 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में था। भारतीय नौसेना ने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा के लिए राष्ट्रीयता की परवाह नहीं करते। हम समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

भारतीय नौसेना का अरब सागर में ऑपरेशन, ईरानी शिप पर सवार 23 पाकिस्‍तानियों को बचाया

पीएम नरेंद्र मोदी को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान, 140 करोड़ भारतीयों को किया समर्पित

भारतीय रेलवे ने शुरू की क्यूआर कोड के माध्यम से प्लेटफ़ॉर्म टिकट खरीदने की सुविधा

अंधेरे में लड़कियों के हॉस्टल में घुसते पकड़ा गया भारतीय वेटलिफ्टर

भारतीय नौसेना ने 17 बांग्लादेशियों को बचाया, सरेंडर को मजबूर हुए 35 समुद्री डकैत