नहीं रहे तमिल सिनेमा के फेमस एक्टर डेनियल बालाजी, हार्ट अटैक से निधन

नहीं रहे तमिल सिनेमा के फेमस एक्टर डेनियल बालाजी, हार्ट अटैक से निधन

प्रेषित समय :11:04:51 AM / Sat, Mar 30th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

नई दिल्ली. साउथ इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता डेनियल बालाजी का निधन हो गया है। शुक्रवार को अभिनेता का हार्ट से निधन हो गया। वो 48 साल के थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। कम उम्र में एक्टर की मौत इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है।

बीते दिन उन्हें चेस्ट पेन की वजह से चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उम्मीद थी कि उनकी जान बचा ली जाएगी, पर उन्हें इससे नहीं बचाया जा सका. एक्टर के निधन से फैन्स और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। यकीन करना मुश्किल है कि हंसते-मुस्कुराते डेनियल बालाजी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मौत की खबर ने तमाम चाहने वालों की आंखें नम कर दी हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। डेनियल का अंतिम संस्कार आज उनके पुरसाईवलकम स्थित आवास पर किया जाएगा।

फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन की फिल्म Marudhanayagam से की थी, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन की ओर रुख किया। ‘चिट्ठी’ सीरियल ने उन्हें लोगों के बीच फेमस कर दिया था। अपने फिल्मी करियर में डेनियल बालाजी ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट मूवीज दी हैं। साउथ सिनेमा में उन्होंने कमल हासन, थलापति विजय और सूर्या जैसे कई बड़े के साथ स्क्रीन शेयर की है।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

फिल्म पठान और जवान फिल्म के लिए शाहरूख खान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

आयुष शर्मा ने जारी किया फिल्म ‘रुसलान’ का नया पोस्टर

एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सोफिया लियोन का 26 साल की उम्र में निधन