#HanumanJayanti आज का दिनः मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 सुख, समृद्धि और सफलता के लिए हनुमान चालीसा!

#HanumanJayanti आज का दिनः मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 सुख, समृद्धि और सफलता के लिए हनुमान चालीसा!

प्रेषित समय :20:59:33 PM / Mon, Apr 22nd, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 8875863494)
* हनुमान जयन्ती - मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
* पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 23 अप्रैल 2024 को 03:25 बजे
* पूर्णिमा तिथि समाप्त - 24 अप्रैल 2024 को 05:18 बजे
* तेलुगु हनुमान जयन्ती- शनिवार, 1 जून 2024
* कन्नड़ हनुमान जयन्ती- शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2024

* हनुमान जन्मोत्सव....
1. उत्तर भारतीय राज्यों में चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयन्ती उत्सव मनाया जाता है.
2. दक्षिण भारत के आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना आदि राज्यों में हनुमान जयन्ती उत्सव 41 दिनों तक चलता है, जो चैत्र पूर्णिमा से प्रारम्भ होता है और कृष्ण पक्ष की दशमी तक चलता है.
3. दक्षिण भारत के ही तमिलनाडु में हनुमथ जयन्ती उत्सव मार्गशीर्ष अमावस्या पर मनाया जाता है.
4. दक्षिण भारत के कर्नाटक में मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को हनुमान जयन्ती उत्सव- हनुमान व्रतम मनाया जाता है.
5. धर्मधारणा के अनुसार महावीर हनुमान का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था, इसलिए हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देवालयों में प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में पूजा-प्रार्थना, भजन-कीर्तन और धर्म-प्रवचन का आयोजन होता है! 

श्रीहनुमान चालीसा गोस्वामी तुलसीदास ने अवधी भाषा में लिखी, जिसमें 40 छन्द हैं, नियमितरूप से श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करें....

।। श्रीहनुमान चालीसा ।।

॥ दोहा ॥

श्री गुरु चरन सरोज रज,निज मनु मुकुर सुधारि।

बरनउं रघुबर विमल जसु,जो दायकु फल चारि॥

भावार्थ- श्री गुरु महाराज के चरण कमलों की धूलि से अपने मन रुपी दर्पण को पवित्र करके श्री रघुवीर के निर्मल यश का वर्णन करता हूँ, जो चारों फल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाले हैं।

बुद्धिहीन तनु जानिकै,सुमिरौं पवन-कुमार।

बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं,हरहु कलेश विकार॥

भावार्थ- हे पवन कुमार! मैं आपका सुमिरन करता हूँ। आप तो जानते ही हैं, कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल, सद्बुद्धि एवं ज्ञान दीजिए और मेरे दुःखों व दोषों का नाश कर दीजिए।

॥ चौपाई ॥

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर।जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥

भावार्थ- श्री हनुमान जी! आपकी जय हो। आपका ज्ञान और गुण अथाह है। हे कपीश्वर! आपकी जय हो! तीनों लोकों, स्वर्ग लोक, भूलोक और पाताल लोक में आपकी कीर्ति हैं।

राम दूत अतुलित बल धामा।अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥

भावार्थ- हे पवनसुत अञ्जनी नन्दन! आपके समान दूसरा बलवान नहीं है।

महावीर विक्रम बजरंगी।कुमति निवार सुमति के संगी॥

भावार्थ- हे महावीर बजरंग बली! आप विशेष पराक्रम वाले हैं। आप खराब बुद्धि को दूर करते हैं, और अच्छी बुद्धि वालो के साथी और सहायक है।

कंचन बरन बिराज सुवेसा।कानन कुण्डल कुंचित केसा॥

भावार्थ- आप सुनहले रंग, सुन्दर वस्त्रों, कानों में कुण्डल और घुंघराले बालों से सुशोभित हैं।

हाथ वज्र औ ध्वजा बिराजै।काँधे मूँज जनेऊ साजै॥

भावार्थ- आपके हाथ मे बज्र और ध्वजा हैं और कन्धे पर मूंज के जनेऊ की शोभा है।

शंकर सुवन केसरीनन्दन।तेज प्रताप महा जग वन्दन॥

भावार्थ- हे शंकर के अवतार! हे केसरी नन्दन! आपके पराक्रम और महान यश की संसार भर मे वन्दना होती है।

जो शत बार पाठ कर सोई।छूटहिं बंदि महा सुख होई॥

भावार्थ- जो कोई इस हनुमान चालीसा का सौ बार पाठ करेगा वह सब बन्धनों से छुट जायेगा और उसे परम आनन्द मिलेगा।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।होय सिद्धि साखी गौरीसा॥

भावार्थ- जो भी व्यक्ति हनुमान चालीसा का पाठ करेगा उसे निश्चय ही सफलता प्राप्त होगी। भगवान शंकर ने यह लिखवाया, इसलिए वे साक्षी है कि जो इसे पढ़ेगा उसे निश्चय ही सफलता प्राप्त होगी।

तुलसीदास सदा हरि चेरा।कीजै नाथ ह्रदय महँ डेरा॥

भावार्थ- हे नाथ हनुमान जी! तुलसीदास सदा ही श्री राम का दास है। इसलिए आप उसके हृदय मे निवास कीजिए।

॥ दोहा ॥

पवनतनय संकट हरन,मंगल मूरति रुप।

राम लखन सीता सहित,ह्रदय बसहु सुर भूप॥

भावार्थ- हे संकट मोचन पवन कुमार! आप आनन्द मंगलो के स्वरुप है। हे देवराज! आप श्री राम, सीता जी और लक्ष्मण सहित मेरे हृदय मे निवास कीजिए।

सिद्धिविनायक पंचांग, मुंबई 23 अप्रैल, 2024
* सूर्योदय 06:15, सूर्यास्त 18:58
* चन्द्रोदय 18:33
* शक सम्वत 1946, विक्रम सम्वत 2081
* अमान्त महीना चैत्र, पूर्णिमान्त महीना चैत्र
* वार मंगलवार, पक्ष शुक्ल, तिथि पूर्णिमा - 29:18 तक, नक्षत्र चित्रा - 22:32 तक, योगवज्र - 28:57 तक, करण विष्टि - 16:25 तक, द्वितीय करण बव - 29:18
* सूर्य राशि मेष, चन्द्र राशि कन्या - 09:19 तक
* राहुकाल 15:48 से 17:23
* अभिजित मुहूर्त 12:11 से 13:02
मंगलवार चौघडिय़ा- 23 अप्रैल, 2024
* दिन का चौघड़िया 

रोग - 06:15 से 07:51
उद्वेग - 07:51 से 09:26
चर - 09:26 से 11:01
लाभ - 11:01 से 12:37
अमृत - 12:37 से 14:12
काल - 14:12 से 15:48
शुभ - 15:48 से 17:23
रोग - 17:23 से 18:58
* रात्रि का चौघड़िया
काल - 18:58 से 20:23
लाभ - 20:23 से 21:47
उद्वेग - 21:47 से 23:12
शुभ - 23:12 से 00:36
अमृत - 00:36 से 02:01
चर - 02:01 से 03:26
रोग - 03:26 से 04:50
काल - 04:50 से 06:15
- आज का राशिफल -
मेष राशि:- समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते है। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

वृष राशि:- दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।

मिथुन राशि:- कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा। वाहन सुख संभव है। यात्रा हो सकती है।

कर्क राशि:- आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें उसके प्रति समर्पित रहें, तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।

सिंह राशि:- समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय स्वं भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे है। समय रहते कार्यवाही करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि:- किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

तुला राशि:- कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा विवाह प्रस्ताव आज आ सकते है।

वृश्चिक राशि:- मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तो में दरार आ सकती है।

धनु राशि:- पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग है। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

मकर राशि:- अपने प्रोफेशन से आप न खुश है, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुम्भ राशि:- अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लायें। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे है। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

मीन राशि:- हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते है। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।
 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 7879372913
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कुंडली के दसवें भाव में गुरु ग्रह शुभ हो तो व्यक्ति ऊंचा पद प्राप्त कर सकता

जन्म कुंडली में यदि चंद्रमा दूसरे या आठवे भाव में हो, तो पसीना अधिक आता

सूर्य-शुक्र की युति जन्मकुंडली में हो तो कानों में सोने की बालियां पहनें

जन्म कुंडली के कुछ विशेष योग

कुंडली में कालसर्प योग से भी ज्यादा खतरनाक होता चांडाल योग