कर्नाटक : पीडि़ता ने सुनाई प्रज्वल रेवन्ना की हैवानियत की कहानी, वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाता, मेरी मां के साथ रेप किया

कर्नाटक : पीडि़ता ने सुनाई प्रज्वल रेवन्ना की हैवानियत की कहानी, वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाता, मेरी मां के साथ रेप किया

प्रेषित समय :14:17:58 PM / Mon, May 13th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

नई दिल्ली. कर्नाटक के प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रज्वल रेवन्ना के 3000 अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद जेडीएस ने उनको पार्टी से सस्पेंड कर दिया। वहीं प्रज्वल रेवन्ना सेक्स टेप कांड की एक पीडि़ता ने एसआईटी के सामने अपने बयान दर्ज कराए.

पीडि़ता ने बताया कि प्रज्वल ने उसकी मां के साथ बलात्कार किया। वीडियो कॉल पर उसके कपड़े उतरवाए। विरोध करने पर वह मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। देर रात वीडियो कॉल करता था और धमकी देकर कॉल उठाने के लिए मजबूर करता था। पिछले 4-5 साल से यही सिलसिला जारी था। अकसर साथ में उसका पिता एचडी रेवन्ना भी होता था।

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि प्रज्वल रेवन्ना ने अपने बेंगलुरु स्थित आवास पर उसकी मां के साथ बलात्कार किया था। 2020 और 2021 के बीच प्रज्वल रेवन्ना ने उसे वीडियो कॉल का जवाब देने के लिए मजबूर किया। उसे और उसकी मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। परेशान होकर जब परिजनों को इस बारे में बताया कि तो उन्होंने हमारा समर्थन किया। जब उन्हें घटनाओं के बारे में पता चला और तब पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब स्कैंडल का खुलासा हुआ तो हम सामने आए हैं।
पीडि़ता ने बताया कि प्रज्वल मां को धमकी देता था कि अगर उसने सहयोग नहीं किया तो वह पति की नौकरी छीन लेगा। बेरोजगार कर देगा और बेटी के साथ बलात्कार की धमकी देता था। प्रज्वल अपनी महिला नौकरों का यौन उत्पीडऩ भी करता था। उन्हें अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने शहर तक छोड़ दिया। अब वे चार से पांच महीनों में केवल एक बार घर आती हैं। उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना को आदतन अपराधी बताते हुए न्याय मांगा है। बता दें कि 33 वर्षीय जद (एस) सांसद और उनके पिता पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। कर्नाटक पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

बता दें कि 3000 हजार वीडियो वायरल हुए हैं, लेकिन केवल तीन पीडि़तों ने सामने आकर घटनाओं के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की है। मामले में अब तक 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 2 रेप और एक अपहरण का मामला शामिल है। प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रज्वल रेवन्ना फरार है। उसक खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस और लुकआउअ नोटिस जारी किया गया है। वह कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को विदेश चला गया था।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित मालवीय को कर्नाटक पुलिस ने किया तलब, यह है मामला

चुनाव आयोग का एक्स को सख्त निर्देश: कर्नाटक बीजेपी के अकाउंट से तुरंत हटाएं विवादित वीडियो

कर्नाटक : खडग़े के दामाद सहित 5 लोगों के खिलाफ सीबीआई में शिकायत, 800 करोड़ के घोटाले में शामिल होने का मामला

Kidnapping case: SIT ने कर्नाटक जेडी(एस) विधायक एचडी रेवना को गिरफ्तार किया

कर्नाटक: सेक्स स्केंडल केस पर एक्शन मोड में आई कर्नाटक सरकार, पिता एचडी रेवन्ना के घर पहुंची एसआईटी

कर्नाटक : लिंगायत मठ सेक्स स्कैंडल के आरोपी संत ने अदालत के सामने किया समर्पण, जेल भेजे गए

कर्नाटक: सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री के पोते प्रज्वल रेवन्ना, विदेश भागे

क्लीन एनेर्जी ट्रांज़िशन में कर्नाटक और गुजरात सबसे आगे: रिपोर्ट

कर्नाटक में राहुल बोले, करोड़पतियों को कर्ज माफ हो सकता है तो किसानों का क्यों नहीं करते