आम से बनाएं स्वादिष्ट रबड़ी

आम से बनाएं स्वादिष्ट रबड़ी

प्रेषित समय :10:34:48 AM / Thu, Jun 27th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

रबड़ी खाने का मजा ही कुछ और होता है। आज हम आपके लिए लजीज मैंगो रबड़ी की सबसे आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जो आम के इस सीजन में आपको भी जरूर ट्राई करनी चाहिए। घर आए मेहमानों को मीठे में कुछ अलग खिलाना हो, या फिर डिनर के बाद डेजर्ट में कुछ शानदार खाने का मन हो, हर मामले में आम की ये रबड़ी एकदम परफेक्ट है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

सामग्री
फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
मैंगो प्यूरी- 1 कप
चीनी- 2 टेबल स्पून
इलाइची पाउडर- 1 टी स्पून
केसर- 5-6 रेशे
काजू, पिस्ता और बादाम- जरूरत के मुताबिक

विधि- मैंगो रबड़ी बनाने के लिए आप सबसे एक बर्तन में दूध लें। अब इसे गैस पर चढ़ाएं और आधा होने तक पका लें। इसके बाद जब यह गाढ़ा हो जाए, तो चीनी डालकर घुलने तक चलाते हुए पका लें। फिर इसमें बारीक कटे काजू, पिस्ता और बादाम डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर भी डाल दें। फिर गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद आप इसमें मैंगो प्यूरी डालें और अच्छे से मिक्स कर दें। अब इस तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट और लजीज मैंगो रबड़ी। इसे ठंडा-ठंडा ही सर्व करें।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पनीर के कोफ्ते

पनीर पैनकेक

तवा पनीर पिज्जा