गाढ़ी और लच्छेदार रबड़ी

गाढ़ी और लच्छेदार रबड़ी

प्रेषित समय :11:33:00 AM / Tue, Jul 16th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

मीठा खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। इसकी क्रेविंग शांत करने के लिए रबड़ी एक बढ़िया ऑप्शन है। आपने इसे मार्केट से खरीदकर तो कई दफा खाया होगा, लेकिन क्या आपने इसे कभी घर पर बनाया है? आज हम आपको बहुत कम सामान में आसानी से तैयार होने वाली रबड़ी की रेसिपी शेयर करेंगे, जिसे आप डेजर्ट के तौर पर बनाकर सर्व कर सकते हैं। अब इसका नाम सुनकर ऑनलाइन ऑर्डर मत करने लगिएगा। यहां जान लीजिए इसे घर पर मिनटों में बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री :

दूध - 1 लीटर
चीनी - 100 ग्राम
केसर - एक चुटकी
छोटी इलायची - 4 टुकडे़
ड्राई फ्रूट्स - 4 टेबल स्पून (बारीक कटे)

विधि :- सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें दूध डालकर मीडियम फ्लेम पर पकने के लिए रख दें। जब यह पकते-पकते आधा रह जाए, तो इसमें चीनी मिला दें। ध्यान रहे कि इस बीच इसे लगातार चलाते रहें, ऐसा नहीं करने पर ये नीचे से कढ़ाई में चिपक सकता है। इसमें अच्छी तरह से चीनी घुल जाने पर बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स कर दें। इसके साथ ही, इसमें इलाइची पाउडर और केसर भी मिला दें। इसके बाद दूध को पकाते रहें। जब इसमें लच्छे और मलाई की गुठलियां पड़ जाएं तो गैस बंद कर दें और इसे एक बर्तन में निकालकर कम से कम 6 घंटे के लिए फ्रिज में स्टोर कर दें। अब आपकी टेस्टी रबड़ी बनकर तैयार हो गई है। इसे काजू, बादाम और पिस्ता की कतरन से गार्निश करके परोसें। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

7th Pay Commission: कर्नाटक सरकार ने की कर्मचारियों के वेतन में 27% से अधिक बढ़ोतरी

Bihar: विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या

Paris Olympics 2024: भारतीय टेबल टेनिस दल में खिलाड़ियों से ज्यादा सपोर्ट स्टाफ

Copa America Final: अर्जेंटीना ने कोलंबिया को हराकर 16वीं बार जीता खिताब