दिल्ली: मणिपुर-झारखंड और तेलंगाना समेत 10 राज्यों के बदले राज्यपाल

दिल्ली: मणिपुर-झारखंड और तेलंगाना समेत 10 राज्यों के बदले राज्यपाल

प्रेषित समय :09:24:38 AM / Sun, Jul 28th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने अन्य राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों की भी घोषणा की है. बता दें कि, इससे पहले बनवारीलाल पुरोहित ने तमिलनाडु के बतौर राज्यपाल के रूप में चार साल काम किया था, जिसके बाद सितंबर 2021 से उन्होंने पंजाब के राज्यपाल की भूमिका निभाई. पंजाब में उनका कार्यकाल आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के साथ लगातार विवादों से भरा रहा, खासतौर पर पंजाब राजभवन में विभिन्न कानूनों की लंबित मंजूरी को लेकर ये विवाद जारी रहा. बनवारीलाल पुरोहित ने बतौर राज्यपाल जब भी पंजाब सरकार से किसी चीज को लेकर स्पष्टीकरण मांगा, तो मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और आधिकारिक प्रवक्ताओं सहित AAP ने उनपर भाजपा से प्रभावित होने और उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया.

ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम की जिम्मेदारी
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नए राज्यपाल होंगे। उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं। उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है।

संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल
संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किशनराव बाग्डे को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

इन राज्यों को मिले नए गवर्नर

  • हरिभाऊ किशन राव बागडे - राजस्थान
  • जिष्णु देव वर्मा - तेलंगाना
  • संतोष कुमार गंगवार - झारखंड
  • सीपी राधा कृष्णनन - महाराष्ट्र
  • लक्ष्मण प्रसाद आचार्य - असम और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार
  • गुलाब चंद कटारिया - पंजाब
  • रमन डेका - छत्तीसगढ़
  • सीएच विजयशंकर - मेघालय
  • ओम प्रकाश माथुर - सिक्किम
  • के. कैलाशनाथन - पुडुचेरी के उपराज्यपाल
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

ईरान: पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की हत्या की साजिश नाकाम

दो साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन एक बार फिर कोविड पॉजिटिव, रहेंगे आइसोलेशन में

ट्रम्प की रैली के दौरान गोलीबारी, पूर्व राष्ट्रपति को भी आई चोट, सुरक्षा बलों ने शूटर को किया ढेर