हनीमून के लिए भारत के इस शहर को कहते हैं वेनिस, एक बार जरूर जाए यहां

हनीमून के लिए भारत के इस शहर को कहते हैं वेनिस, एक बार जरूर जाए यहां

प्रेषित समय :11:41:17 AM / Fri, Aug 2nd, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

वेनिस इटली का एक मुख्‍य शहर है। तस्‍वीरों और वीडियोज में आपने इसकी खूबसूरती जरूर देखी होगी। इस शहर में कोई सड़क नहीं है, इसलिए लोग नाव की सवारी करते हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि भारत में भी एक वेनिस है। हम बात कर रहे हैं अलेप्‍पी की। अलेप्‍पी शहर बेहद खूबसूरत है। यहां की सुंदरता हर किसी का दिल जीत लेती है। बैकवॉटर और समुद्री तटों की वजह से इसे पूर्व का वेनिस कहा जाता है। अगर आप समर वैकेशन में कहीं घूमने का प्‍लान बना रहे हैं, तो अलेप्पी की जरूर एक्‍सप्‍लोर करें। यहां जाकर आपको वेनिस जैसे ही फील आएगी।

हाउसबोट क्रेज का मजा
अलेप्‍पी में गोंडोला नाव तो नहीं है, लेकिन पानी के बीच आप हाउसबोट क्रूज का मजा जरूर ले सकते हैं। यहां हाउसबोट में ठहरने की कीमत 12000 प्रति रात से शुरू होती है। वहीं अलेप्‍पी से कोच्चि बोट यात्रा करने के लिए कपल्‍स को 48000 रुपए का भुगतान करना होगा।

खाने पीने के लिए फेमस है अलेप्‍पी
बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन अलप्‍पी शहर खाने-पीने के लिए बहुत मशहूर है। यहां वेज और नॉनवेज दोनों तरह का भोजन मिलता है। सबसे अच्‍छी बात है कि यह भोजन टेस्‍टी और हेल्‍दी दोनों होता है। क्‍योंकि यहां खाना नारियल के तेल में पकाया जाता है। इडियप्‍पम, पुत्‍तु और कडाला, शापी मीन करी, इडली सांभर, थालास्सेरी बिरयानी यहां के फेमस फूड आइटम हैं।

कुट्टनाड
कुट्टनाड अलेप्‍पी में घूमने के लिए मुख्‍य पर्यटन स्‍थल है। इसे केरल का बैकवॉटर पैराडाइज भी कहते हैं। यहां पर चावल की खेती सबसे ज्‍यादा होती है, इसलिए कुट्टनाड धान का कटोरा नाम से भी फेमस है। यहां पर नाव की सवारी करते हुए आसपास के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं।

अलेप्‍पी चर्च
केरल के पाम्‍पा नदी पर स्थित यह चर्च अलेप्‍पी के मुख्‍य आकर्षणों में से एक है। यह काफी पुराना है। इसका निर्माण 1810 में किया गया था, आज भी यह वैसा ही दिखता है। यह चर्च एडथुआ चर्च और सेंट जॉर्ज फोरेन चर्च के नाम से जाना जाता है। नदी के पास टहलते हुए अगर आप किसी शांत जगह पर समय बिताना चाहते हैं, तो एडथुआ चर्च जरूर जाएं।

वेम्‍बनाड झील
अलप्‍पी में आपको एक वेम्‍बनाड झील देखने को मिलेगी। यह केरल राज्‍य की सबसे बड़ी झील है। यह भारत की सबसे लंबी झील भी कहलाती है। आप चाहें, तो यहां बोटिंग कर सकते हैं। कई लोग यहां पर पिकनिक मनाने भी आते हैं। इस झील के चारों तरफ आपको नारियल के पेड़ और धान की खेती देखने को मिलेगी।

नेहरू ट्रॉफी बोट रस
आपने केरल में हर साल होने वाली बोट रेस के बारे में जरूर सुना होगा। यह केरल का मुख्‍य आकर्षण है। इसे देखने के लिए बहुत भीड़ जुटती है। यह रेस अलेप्पी शहर में ही आयोजित होती है। रेस पूरे साउथ इंडिया का पारंपरिक बोट स्‍पोर्ट है। अल्‍लेपी जाएं, तो इस बोट रेस का आनंद जरूर लेना चाहिए।

 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कटहल के पकौड़े

Bigg Boss OTT 3 Finale: रणवीर शौरी समेत 3 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर

1.4 लाख रुपये सस्ती हो गई टाटा की दो धाकड़ एसयूवी, 31 जुलाई तक है मौका

बहुराष्‍ट्रीय कंपनी इंटेल 15000 से ज्‍यादा कर्मचारियों की छुट्टी करेगी