जबलपुर: घमापुर में युवक पर दिन-दहाड़े चाकू से हमला, लोग हुए तमाशबीन!

जबलपुर: घमापुर में युवक पर दिन-दहाड़े चाकू से हमला, लोग हुए तमाशबीन!

प्रेषित समय :18:27:07 PM / Sun, Aug 18th, 2024
Reporter : अभिमनोज
Whatsapp Channel

पलपल संवाददाता, जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित करियापाथर घमापुर क्षेत्र में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। चारों बदमाशों द्वारा वार किया जा रहा था, वहीं आसपास के लोग भीड़ लगाकर तमाशा देख रहे थे। दिन-दहाड़े हुए घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। वहीं घायल को उपचार के लए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर युवक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
                              खबर है कि राजा यादव नामक युवक मोटर साइकल से घमापुर जाने के लिए निकला। जब वह करियापाथर श्मशान से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान मोटर साइकल से चार बदमाश आए, जिन्होने राजा को धक्का देकर गिरा दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले चारों ने मारपीट करना शुरु कर दी। इस बीच बदमाशों ने चाकू निकालकर वार करना शुरु कर दिया। हमला होते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग एकत्र हो गए, जो तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी राजा यादव को बचाने की कोशिश नहीं की।  हमले में राजा के सिर, चेहरे, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। हमले की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य पहुंच गए, जिन्होने राजा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर राजा यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शीतलामाई क्षेत्र में चार दिन पहले राजा का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। तभी से चारों बदमाश बदला लेने की फिराक में रहे, जिन्होने मौका मिलते ही हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को तलाश कर हिरासत में ले लिया है। 

 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कोलकाता डॉक्टर रेप, मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 20 अगस्त को सीजेआई की बेंच करेगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ : रेल मंत्रालय ने बचेली-गढ़चिरौली वाया बीजापुर रेल लाइन सर्वे को दी हरी झंडी

MP रेल न्यूज : सितंबर में 15 दिन रद्द रहेगी फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस, ये गाडिय़ां भी प्रभावित

जबलपुर: नागाघाटी में भूस्खलन, हाईकोर्ट का सड़क परिवहन निगम को नोटिस