अभिमनोज
पश्चिम बंगाल रेप मर्डर केस में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सभी के लिए सही और संतुलित आदेश जारी किए हैं.
जहां डीएम और एसपी को आदेश दिया कि- वे भी देखें कि डॉक्टर सुरक्षित महसूस करें, वहीं डॉक्टरों को काम पर लौटने का आदेश दिया.
इसी तरह, सरकार को भी आदेश दिया कि काम पर लौटनेवाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करें, लेकिन.... साथ ही यह भी कहा कि- यदि डॉक्टर काम पर नहीं लौटते हैं, तो हम राज्य सरकार को कार्रवाई से नहीं रोक सकते.
खबरों की मानें तो.... जूनियर डॉक्टरों की वकील ने पीठ के सामने कहा कि हम केवल 2 प्रतिशत हैं, बाकी लोग काम कर रहे हैं, इस पर अदालत ने कहा कि- इसका मतलब यह नहीं कि आप काम नहीं करेंगे.
सुरक्षा के मुद्दे पर डीएम और एसपी को आदेश दिया कि वे भी देखें कि डॉक्टर सुरक्षित महसूस करें.
यही नहीं, सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि- हम आदेश देते हैं कि यदि निर्धारित समय तक डॉक्टर काम पर लौट आते हैं तो राज्य सरकार उन पर कोई कार्रवाई न करे.
यदि कोई डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर शिकायत करता है, तो पुलिस सुपरिटेंडेंट उस पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें.
अदालत का साफ कहना है कि- हम आदेश देंगे कि डॉक्टर काम पर लौटें, तो राज्य सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करे, लेकिन यदि वह नहीं लौटते हैं तो हम राज्य सरकार को कार्रवाई से नहीं रोक सकते!
पश्चिम बंगाल: सभी के लिए सर्वोच्च अदालत के सही और संतुलित आदेश!
प्रेषित समय :21:46:11 PM / Mon, Sep 9th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर





