जनशताब्दी एक्सप्रेस मदनमहल एवं रीवा शटल ट्रेन मैहर स्टेशन पर टर्मिनेट/ओरजिनेट होगी

जनशताब्दी एक्सप्रेस मदनमहल एवं रीवा शटल ट्रेन मैहर स्टेशन पर टर्मिनेट/ओरजिनेट होगी

प्रेषित समय :19:35:51 PM / Thu, Sep 12th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा अधोसरंचना विकास के कार्यो को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी सन्दर्भ में अधोसरंचना विकास हेतु पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के सतना-बरेठिया नई रेल लाइन कमीशन के लिए सतना स्टेशन पर कार्य हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/ नॉन इंटरलॉकिंग कार्य एवं जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर वॉशेबल एप्रन का कार्य दिनाँक 16 सितम्बर से 27 सितम्बर 2024 तक करने का निर्णय लिया गया है. इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली एवं गुजरने वाली प्रभावित रेलगाड़ियों का विवरण इस प्रकार है.
 
पमरे से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें अपने प्रारम्भिक तिथियों से निरस्त रहेगी :- 

1) 06625 कटनी-सतना मेमू ट्रेन दिनांक 16.09.2024 से 25.09.2024 तक. (10 ट्रिप) 
2) 06626 सतना-कटनी मेमू ट्रेन दिनांक 17.09.2024 से 26.09.2024 तक. (10 ट्रिप) 
3) 06635 सतना-मानिकपुर मेमू ट्रेन दिनांक 16.09.2024 से 25.09.2024 तक. (10 ट्रिप) 
4) 06636 मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन दिनांक 16.09.2024 से 25.09.2024 तक. (10 ट्रिप) 
5) 06637 सतना-मानिकपुर मेमू ट्रेन दिनांक 16.09.2024 से 25.09.2024 तक. (11 ट्रिप)  
6) 06638 मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन दिनांक 16.09.2024 से 25.09.2024 तक. (11 ट्रिप) 
7) 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस दिनांक 18.09.2024, 20.09.2024, 23.09.2024 एवं 25.09.2024 को. (04 ट्रिप) 
8) 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस दिनांक 19.09.2024, 21.09.2024, 24.09.2024 एवं 26.09.2024 को. (04 ट्रिप) 
9) 11753 रीवा-नेताजी सुभाषचंद बोस इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 19.09.2024, 22.09.2024, 24.09.202 एवं 26.09.2024 को. (04 ट्रिप) 
10) 11754 नेताजी सुभाषचंद बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस दिनांक 18.09.202, 21.09.2024, 23.09.2024 एवं 25.09.2024 को. (04 ट्रिप) 
11) 11651 जबलपुर-सिंगरौली इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 16.09.2024 से 27.09.2024 तक. (12 ट्रिप)  
12) 11652 सिंगरौली-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनांक17.09.2024 से 28.09.2024 तक. (12 ट्रिप)  
13) 22174 जबलपुर-चांदाफोर्ट एक्सप्रेस दिनांक 17.09.2024, 19.09.2024, 20.09.2024, 24.09.2024, 26.09.2024 एवं 27.09.2024 को. (06 ट्रिप) 
14) 22173 चांदाफोर्ट-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 17.09.2024, 19.09.2024, 20.09.2024, 24.09.2024, 26.09.2024 एवं 27.09.2024 को. (06 ट्रिप)
15) 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 19.09.2024 एवं 26.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप) 
16) 20828 संतरागाछी-जबलपुर हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 18.09.2024 एवं 25.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप) 

पमरे से गुजरने वाली ट्रेनें अपने प्रारम्भिक तिथियों से निरस्त रहेगी :- 

17) 03225 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.09.2024 को निरस्त रहेगी. (01 ट्रिप) 
18) 03226 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.09.2024 को निरस्त रहेगी. (01 ट्रिप) 
19) 05293 मुज़फ़्फ़रपुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.09.2024 एवं 24.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप) 
20) 05294 सिकंदराबाद-मुज़फ़्फ़रपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.09.2024 एवं 26.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप) 
21) 07021 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.09.2024 को निरस्त रहेगी. (01 ट्रिप)
22) 07022 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.09.2024 को निरस्त रहेगी. (01 ट्रिप) 
23) 07651 जालना-छपरा स्पेशल ट्रेन दिनांक 18.09.2024 एवं 25.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप)
24) 07652 छपरा-जालना स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.09.2024 एवं 27.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप)
25) 07647 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 14.09.2024 एवं 21.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप) 
26) 07648 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.09.2024 एवं 23.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप) 
27) 09025 बलसाड़-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.09.2024 एवं 23.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप) 
28) 09026 दानापुर-बलसाड़ स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.09.2024 एवं 24.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप) 
29) 09033 उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.09.2024, 18.09.2024, 23.09.2024 एवं 25.09.2024 को निरस्त रहेगी. (04 ट्रिप) 
30) 09034 बरौनी-उधना स्पेशल ट्रेन दिनांक 18.09.2024, 20.09.2024, 25.09.2024 एवं 27.09.2024 को निरस्त रहेगी. (04 ट्रिप) 
31) 09045 उधना-पटना स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.09.2024 को निरस्त रहेगी. (01 ट्रिप)
32) 09046 पटना-उधना स्पेशल ट्रेन दिनांक 21.09.2024 को निरस्त रहेगी. (01 ट्रिप)
33) 09063 वापी-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.09.2024, 20.09.2024, 21.09.2024 एवं 24.09.2024 को निरस्त रहेगी. (04 ट्रिप) 
34) 09064 दानापुर-भेस्तान स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.09.2024, 22.09.2024, 23.09.2024 एवं 26.09.2024 को निरस्त रहेगी. (04 ट्रिप) 
35) 09343 डॉ आंबेडकर नगर-पटना एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 19.09.2024 को निरस्त रहेगी.(01 ट्रिप)
36) 09344 पटना- डॉ आंबेडकर नगर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 20.09.2024 को निरस्त रहेगी.(01 ट्रिप)
37) 03417 मालदा टाउन-उधना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 15.09.2024 एवं 22.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप)
38) 03418 उधना-मालदा टाउन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.09.2024 एवं 24.09.2024 को निरस्त रहेगी. (02 ट्रिप)

प्रारम्भिक तिथियों से शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजनेट रेलगाड़ियाँ :- 

1) गाड़ी संख्या 11705 जबलपुर-रीवा शटल एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक रीवा के बजाय मैहर में शार्ट टर्मिनेट होगी अर्थात मैहर से रीवा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी. 
2) गाड़ी संख्या 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा के बजाय मैहर से शार्ट ओरिजनेट/प्रारम्भ होगी अर्थात रीवा से मैहर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी. 
3) गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 15 सितम्बर से 26 सितम्बर 2024 तक जबलपुर के बजाय मदनमहल में शार्ट टर्मिनेट होगी अर्थात मदनमहल से जबलपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी. 
4) गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 16 सितम्बर से 27 सितम्बर 2024 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर  के बजाय मदनमहल से शार्ट ओरिजनेट/प्रारम्भ होगी अर्थात जबलपुर से मदनमहल के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी. 

रेलगाड़ियाँ जो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी :-

1) दिनाँक 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक रीवा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन को सतना की बजाय वाया कैमा-सगमा कॉर्ड लाईन से होते हुए गंतब्य को जाएगी. 
2) दिनाँक 15 सितम्बर से 24 सितम्बर 2024 तक आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12428 आनंद विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस को वाया सगमा-कैमा कॉर्ड लाईन से होते हुए गंतब्य को जाएगी. 
उपरोक्त दोनों ट्रेनें सतना स्टेशन को टच नहीं करेगी. सतना स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा अस्थाई ठहराव 02 मिनट का कैमा स्टेशन पर दिया जा रहा हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-