छत्तीसगढ़ : जादू, टोना के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, 5 आरोपियों ने हथौड़े से कुचला सिर

छत्तीसगढ़ : जादू, टोना के शक में  एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, 5 आरोपियों ने हथौड़े से कुचला सिर

प्रेषित समय :16:05:57 PM / Sat, Sep 14th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर
बलोदा बाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। वारदात में शामिल 5 आरोपी परिवार के लोग ही हैं। पहले 3 की गिफ्तारी की गई थी, जिसके बाद 2 लोग पकड़े गए। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 12 तारीख को छरछेद गांव में हत्या की गई थी। मारे गए लोगों में 2 महिलाएं, एक पुरुष और 11 महीने का एक मासूम बच्चा शामिल है। चारों पर तलवार और हथौड़े से हमला किया गया था। सिर को बुरी तरह कुचल दिया था। मृतकों के नाम चैतराम (34) ग्राम छरछेद निवासी जमुना बाई (26) मूल निवासी शिवरीनारायण, वर्तमान में ग्राम छरछेद यश (11 माह) जमुना बाई का पुत्र यशोदा बाई (30) मूल निवासी ग्राम गंगई, वर्तमान में ग्राम छरछेद पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कसडोल और गिधौरी थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। एक घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया। उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जादू-टोना का शक बना हत्या का कारण पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों को शक था कि चैतराम का परिवार जादू-टोना कर रहा है, जिससे उनकी बच्ची की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। इसी शक के कारण 5 आरोपियों ने मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। कोर्ट ने आरोपियों को भेजा जेल पुलिस ने बताया कि आरोपियों में 60 वर्षीय रामनाथ, 20 वर्षीय दीपक, 18 वर्षीय दिल कुमार, 50 वर्षीय ललिता बाई और एक नाबालिग लड़की शामिल है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-