पलपल संवाददाता, जबलपुर/दमोह. एमपी के दमोह स्थित बटियागढ़ में चैनपुरा गांव में भजन मंडली के सदस्यों को लेकर जा रहे आटो को ट्रक ने रौंद दिया. हादसे में मंडली के दो सदस्यों की मौत हो गई. वहीं सात लोगों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर दो की हालत को देखते हुए जबलपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दमोह के राय चौराहा पर देवी पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति देने के लिए बछिया खिरिया गांव से 9 लोग आटो से निकले. जब वे चैनपुरा गांव बटियागढ़ से आगे बढ़ रहे थे. इस दौरान सामने से आए ट्रक ने आटो को टक्कर मारकर रौंद दिया. हादसे में भजन मंडली में शामिल मालवारी हिनौता निवासी पुष्पेंद्र सिंह व देवकाबाई निवासी बक्सवाहा की मौके पर मौत हो गई है. वहीं सात लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई. दुघर्टना होते देख राह चलते लोग सहित आसपास के लोग रुक गए. जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर घायलों में दो की हालत को देखते हुए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया. वहीं अन्य घायलों को उपचार के लिए भरती कर लिया गया.
इसके पहले भी हुए हादसे में 9 लोगों की मौत हुई-
गौरतलब है कि करीब दस दिन पहले भी दमोह के बांदकपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद फिर हुए हादसे में दो लोग असमय ही काल के गाल में समा गए.
दुर्घटना में घायल-
-जब्बार खान निवासी बसिया
-अभिषेक पाठक निवासी किसनपुरा
-दिलीप लोधी निवासी मलबारी
-अच्छेलाल ठाकुर निवासी शेखपुरा
-दुर्गेश, ड्रायवर
-शरीफ खान बटियागढ़
- बीरेंद्र लोधी निवासी मलबारी




