पलपल संवाददाता, छिंदवाड़ा. एमपी के ग्रामलाल गांव में जादू-टोना के शक पर पड़ोसी ने मन्नू इवनाती ने वृद्ध रामदयाल उईके की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी. रामदयाल को मृत हालत में देख घर में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
सूत्रों के अनुसार ग्रामलाल गांव में रहने वाले रामदयाल उईके अपने पड़ोसी के घर पर रात 12 बजे के लगभग बैठे रहे. इस दौरान एक ओर पड़ोसी मन्नू इवनाती के घर में किसी ने नींबू फेंक दिया. नींबू आते देख मन्नू इवनाती भड़क गया, उसे संदेह रहा कि रामदयाल उईके ही जादू-टोना करते है. गुस्से से आगबबूला मन्नू इवनाती पड़ोसी के घर पहुंचा. जहां पर रामदयाल को देखकर गाली गलौज करने लगा. वृद्ध रामदयाल ने गाली देने से मना किया तो मन्नू ने सीने में लात मारी और लाठी से बुरी तरह पीटा. वृद्ध रामदयाल पर हमला होते देख परिजनों सहित अन्य लोगों में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए, जिन्होने रामदयाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर इलाज शुरु कर दिया. आज सुबह वृद्ध रामदयाल उईके की इलाज के दौरान मौत हो गई.
अस्पताल ने बिना पोस्टमार्टम के लिए शव परिजनों को सौंपा-
मामले में जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, खबर है कि वृद्ध की मौत के बाद डाक्टरों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को रवाना कर दिया. इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस अधिकारियों को लगी तो उन्होने शव को अस्पताल भेज दिया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया. इधर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है. आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-



