भोपाल. मध्यप्रदेश को फ्लाईओवर और सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से बड़ा तोहफा मिल सकता है। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) से सड़क व पुल बनाने के लिए 2,787.71 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। इस राशि का प्रावधान केंद्र के बजट सत्र में किया जाएगा। ताकि, सड़कों और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) से सड़क व पुल बनाने के लिए 2,787.71 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। इस बजट में भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में फ्लाइओवर और सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
राजधानी भोपाल में 559 करोड़ रुपए की लागत से 4 सड़कें और तीन फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। जिसमें सबसे बड़ा फ्लाईओवर परिहार चौक से रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 1 तक 2.5 किमी लंबा होगा। जिसकी लागत 185 करोड़ रु. होगी।
सिंहस्थ 2028 को देखते हुए 647 करोड़ की लागत से 11 सड़कें बनाई जाएंगी। जिसमें 100 करोड़ की लागत से जयसिंहपुरा टू लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। ऐसे ही जबलपुर में भी 1113 करोड़ की लागत दो फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव शामिल है।
शाजापुर में बनेंगे दो बायपास
शाजापुर में 133 करोड़ की लागत से दो बायपास बनाए जाएंगे। पुराने नेशनल हाईवे – 3, आगरा-मुंबई के शहर से होकर गुजरने वाले 10 किलोमीटर के हिस्से को बदलने का प्रस्ताव है। जिसकी लागत 89.59 करोड़ रुपए होगी। शहर के एबी रोड को फोरलेन में तब्दील किया जाना है। इसके 5.65 किलोमीटर के हिस्से को तब्दील करने में 44.30 करोड़ का खर्च आएगा।
नरसिंहपुर में नर्मदा नदी पर बनाया जाएगा पुल
नरसिंहपुर के हीरापुर सांकल मार्ग पर नर्मदा नदी के ऊपर 400 मीटर लंबाई का पुल बनाया जाएगा। जिसकी कीमत 52.78 करोड़ रुपए होगी। साथ ही 14.50 किमी लंबा कोडिया- गाडरवारा कामती बायपास को 95 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। ऐसे ही मंदसौर, खरगोन, देवास, आगर में सड़कों का चौड़कीकरण किया जाएगा। जिसमें आगर में 21.10 किमी किलोमीटर की सड़क का निर्माण 53.64 करोड़ की लागत से होगा। देवास में 3.70 किमी की सड़क को 98.71 करोड़ रुपए की लागत फोरलेन में बदला जाएगा। मंदसौर की 16 किलोमीटर सड़क को 35.10 करोड़ रु. की लागत से चौड़ा किया जाएगा। खरगोन के बड़वाह के आरओबी का निर्माण 59 करोड़ रु. खर्च होगा।
Source : palpalindia
ये भी पढ़ें :-
MP : केंद्र सरकार ने स्वीकृत किए करोड़ों रुपए, इन 9 जिलों में बनाई जाएगी सड़कें, पुल और फ्लाईओवर

प्रेषित समय :18:05:43 PM / Mon, Jan 27th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर