झारखंड: सरकारी अस्पताल में गैंगरेप, 2 नाबालिग लड़कियों के साथ चार लड़कों ने की दरिंदगी

झारखंड: सरकारी अस्पताल में गैंगरेप, 2 नाबालिग लड़कियों के साथ चार लड़कों ने की दरिंदगी

प्रेषित समय :16:41:56 PM / Sun, Feb 9th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. शहर के बीचोबीच स्थित सदर अस्पताल के परिसर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. इस घटना से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह वारदात रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में हुई. पुलिस के अनुसार, चारों लड़के दो लड़कियों को बहला-फुसलाकर स्टाफ क्वार्टर के एक कमरे में ले गए. बताया जा रहा है कि लड़कियां आरोपियों को पहले से जानती थीं. कमरे में लड़कों ने बारी-बारी से दोनों लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग हैं, जबकि दो नाबालिग हैं. नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियां सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस देखकर लौट रही थीं. रास्ते में उन्हें चार लड़के मिले, जिनमें से कुछ लड़कियां पहले से परिचित थीं. लड़कों ने लड़कियों को बातों में फंसाकर सदर अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में ले गए, जहां इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया.

घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ सुरक्षाकर्मियों ने स्टाफ क्वार्टर में संदिग्ध गतिविधि देखी. सुरक्षाकर्मियों को देखकर दो लड़के भागने लगे, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया. पकड़े गए लड़कों ने ही कमरे में लड़कियों और अन्य लड़कों के होने की जानकारी दी. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने लोअर बाजार थाने को सूचित किया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-