शेयर मार्केट में गिरावट : सेंसेक्स 548 अंक निफ्टी में भी 178 अंक की गिरावट रही, एनर्जी और आईटी शेयर्स टूटे

शेयर मार्केट में गिरावट : सेंसेक्स 548 अंक निफ्टी में भी 178 अंक की गिरावट रही, एनर्जी और आईटी शेयर्स टूटे

प्रेषित समय :16:27:15 PM / Mon, Feb 10th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. आज यानी 10 फरवरी को सेंसेक्स 548 अंक की गिरावट के साथ 77,311 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में भी 178 अंक की गिरावट रही, ये 23,381 के स्तर पर बंद हुआ.
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली. आज एनर्जी, आईटी और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही. टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर में 3त्न से ज्यादा की गिरावट रही.

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार यानी 7 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी. सेंसेक्स 197 अंक की गिरावट के साथ 77,860 के स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी 43 अंक लुढ़ककर 23,559 के स्तर पर बंद हुआ था.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-