केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को दी मंजूरी, लॉन्चिंग पर आया बड़ा अपडेट, इसरो चीफ ने यह कहा

केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को दी मंजूरी, लॉन्चिंग पर आया बड़ा अपडेट, इसरो चीफ ने यह कहा

प्रेषित समय :12:34:57 PM / Mon, Mar 17th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-5 को मंजूरी दे दी है. इसरो के अध्यक्ष वी.नारायणन ने इस बात की जानकारी दी है. इसके साथ ही इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि भारत का चंद्रयान-4 मिशन कब तक लॉन्च किया जाएगा.

इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया बस 3 दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है. हम इसे जापान के सहयोग से करेंगे. उन्होंने बताया कि भारत के चंद्रयान-5 मिशन के तहत, चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम का रोवर भेजा जाएगा.

इसरो ने रविवार को ये भी बताया कि चंद्रयान-4 मिशन कब लॉन्च होगा. इसरो अध्यक्ष ने बताया कि संभावना है कि चंद्रयान-4 को साल 2027 में प्रक्षेपित किया जाएगा. इसरो अध्यक्ष ने बताया है कि चंद्रयान-4 मिशन का मकसद चंद्रमा से इक_ा किए गए नमूनों को वापस लाना है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-