पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर में राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान (ट्रिपल आईटीडीएम) में छात्राओं के बाथरूम में नहाते वक्त वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बीटेक व सीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा पर अपनी ही छात्रावास की लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाने का आरोप है.
छात्राओं ने आरोप लगाया है कि साथी छात्रा ने नहाते वक्त बनाए गए न्यूड वीडियो दिल्ली में अपने बॉयफे्रंड को भेजे है. यह बात छात्रा ने भी स्वयं कबूली है. मामले में की शिकायत करने के छात्राएं खमरिया थाना शिकायत करने पहुंची है. वहीं कालेज प्रबंधन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है. हॉस्टल वार्डन ने न्यूड वीडियो बनाने वाली लड़की की पहचान कर ली है.
चार लोगों को एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई है. जो मामले की जांच कर कालेज प्रबंधन को सौंपेगी, इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. बताया जा रहा है कि छात्रा लगातार 2 सालों से वीडियो बना रही थी. खबर है कि कॉलेज प्रबंधन ने मामले में छात्रा से पूछताछ की है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-




