नव पदोन्नत प्रधानाचार्य का मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न

नव पदोन्नत प्रधानाचार्य का मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न

प्रेषित समय :19:31:12 PM / Sun, May 11th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

बांसवाड़ा (व्हाट्सएप- 8875863494). नव पदोन्नत प्रधानाचार्य की प्रशासनिक बैठक एवं आमुखीकरण कार्यशाला टीएडी भवन में पूर्व अतिरिक्त निदेशक बीकानेर धर्मेंद्र जोशी के मुख्य आतिथ्य, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दलसिंह अमलियार की अध्यक्षता एवं श्रीमती रेखा रोत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बांसवाड़ा, जयदीप पुरोहित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सज्जनगढ़ के विशिष्ट अतिथि में प्रारंभ हुई. सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर अतिथियों द्वारा किया गया.

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र जोशी ने सभी प्रधानाचार्य को विद्यालय में संस्थाप्रधान की भूमिका एवं अपने  सेवाकाल के अनुभवों का साझा किया और मार्गदर्शन दिया. 

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बांसवाड़ा रेखा रोत ने संस्था प्रधानों को विद्यालय की समस्त सूचनाओ, व्हाट्सएप ग्रुप, विद्यालय विकास योजना, परीक्षा परिणाम, ऑनलाइन में दक्षता हासिल करने  आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सज्जनगढ़ जयदीप पुरोहित ने संस्था प्रधानों को हमेशा सूचनाओं से अपडेट रहकर सजगता से कार्य करने मार्गदर्शन दिया. 

वरिष्ठ राज्य शिक्षा सेवा अधिकारी विमल चौबीस प्राचार्य ने पीईईओ के कर्तव्य विद्यालय निरीक्षण की जानकारी प्रदान की. वरिष्ठ शिक्षा सेवा अधिकारी अनंत जोशी प्राचार्य ने SNA बजट,बिल की उपयोगिता एवं विवरण पर चर्चा की. 

राज्य शिक्षा सेवा अधिकारी हरेंद्र जोशी ने अनुशासन आचरण एवं नियम संस्थापना से संबंधित जानकारी प्रदान कीl राज्य शिक्षा सेवा अधिकारी  विजय कृष्ण वैष्णव ने डीडीओ पावर, एसडीएमसी, एसएमसी पर जानकारी प्रदान कीl 

आरंभ में राज्य शिक्षा सेवा अधिकारी विनोद निनामा ने समस्त पदोन्नत प्राचार्य का स्वागत करते हुए संस्था प्रधान की विद्यालय में भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला.  
उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य  को विद्यालय में अधीनस्थ से कार्य लेने के साथ नामांकन बढ़ाने आदि कई जिम्मेदारियां भी पूरी करनी होती. उन्होंने सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान की. 

कार्यक्रम का संचालन विजय कृष्ण वैष्णव ने किया.आभार राज्य शिक्षा सेवा अधिकारी रोशन जोशी ने व्यक्त किया .

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-