अनिल मिश्र/रांची
झारखंड प्रदेश की राजधानी. रांची जिले में नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा ओवरब्रिज के पास एक आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दो अज्ञात ऑटो सवारों ने युवती का अपहरण कर बेड़ो-इटकी के जंगलों में रात भर रखा और दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया. उसके बाद अगली सुबह आरोपी उसे मुरगु के एक झोपड़ीनुमा होटल के पास छोड़कर फरार हो गया. वहीं पुलिस इस बलात्कार पीड़िता को इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती करवाया है. जबकि वहां पर के आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी रांची पुलिस खंगाल रही है. इसके साथ-साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अपने स्तर से भी कारवाई कर रही है.
झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी युवती के साथ दो अज्ञात ऑटो सवार दरिंदों ने अपहरण कर किया दुष्कर्म
प्रेषित समय :20:15:33 PM / Sun, Jun 1st, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर