OMG: एमपी खेल-खेल में बर्तन में फंसा बच्चा, बमुश्किल काट कर अलग किया

OMG: एमपी खेल-खेल में बर्तन में फंसा बच्चा, बमुश्किल काट कर अलग किया

प्रेषित समय :17:01:22 PM / Sun, Jun 1st, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

सागर. मध्य प्रदेश के सागर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दो साल का बच्चा तांबे के गुंडनुमा बर्तन में फंस गया, जिसे देख लोग घबरा रहे थे, तो उनकी हंसी भी छूट रही थी. सोच रहे थे कि आखिर यह बच्चा बर्तन के अंदर कैसे फंस गया. वहीं बच्चे की हालत, उसकी घबराहट और बेचैनी साफ दिख रही थी. परिजनों ने पहले उसे घर पर ही निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब नाकाम रहे, तो फिर वह बर्तन वाले ताम्रकार की दुकान पर गए. उन्होंने काफी मशक्कत से छेनी-हथौड़ी से बर्तन को काटा और बच्चे को बाहर निकाला, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के चकरा घाट पर अनुज जैन का परिवार रहता है. रविवार की सुबह इनका दो साल का बेटा आरव जैन बर्तन के साथ छत पर खेल रहा था कि तभी अचानक उसके जोर-जोर से चीखने की आवाज आने लगी. परिजन दौड़े-दौड़े छत पर पहुंच गए और बच्चे को बर्तन के अंदर फंसा देख घबरा गए. उसका सीने से नीचे का पूरा हिस्सा गुंड में फंसा था जबकि हाथ और सिर बाहर निकले थे. वह बर्तन में बैठा था और बाहर नहीं निकल पा रहा था. पहले बच्चे के माता-पिता और दादी ने उसे घर पर ही बर्तन से बाहर निकालने का भरपूर प्रयास किया लेकिन असफल रहे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-