पलपल संवाददाता, जबलपुर/भोपाल। MP के जबलपुर जोन के नए IG प्रमोद वर्मा को बनाया गया है। वहीं कटनी SP अभिजीत रंजन, दतिया के SP वीरेंद्र कुमार, चंबल रेंज के IG सुशांत कुमार सक्सेना व DIG कुमार सौरभ को हटा दिया गया है। स्वयं CM डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इन अधिकारियों को हटाए जाने की जानकारी दी है।
गृह विभाग ने देर रात IPS स्तर के 10 अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। इसमें मंत्री विजय शाह के बयान मामले में जांच के लिए बनाई गई SIT टीम के मुखिया प्रमोद वर्मा का भी ट्रांसफर किया गया है। कटनी SP अभिजीत रंजन व दतिया SP वीरेन्द्र कुमार मिश्रा को AIG पुलिस मुख्यालय भोपाल में अटैच किया गया है। DCP इंदौर अभिनव विश्वकर्मा को कटनी का नया SP बनाया गया है। वहीं सूरज वर्मा सेनानी प्रथम वाहिनी इंदौर को दतिया का नया SP बनाया गया है। IG चंबल सुशान्त कुमार सक्सेना व DIG चंबल कुमार सौरभ को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। सुशांत कुमार सक्सेना की जगह सचिन कुमार अतुलकर DIG छिंदवाड़ा को चंबल का नया IG बनाया गया है। जबकि कुमार सौरभ की जगह DIG सागर सुनील कुमार जैन को चंबल का नया DIG बनाया गया है।
मंत्री विजय शाह केस में एसआईटी चीफ का जबलपुर ट्रांसफर-
गृह विभाग से जारी किए गए आदेश में मंत्री विजय शाह के मामले में जांच के लिए बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के चीफ प्रमोद वर्मा का भी ट्रांसफर किया गया है। उन्हे जबलपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। उनकी जगह चंद्रशेखर सोलंकी आईजी विसबलए इंदौर को सागर का नया आईजी बनाया गया है।
इसलिए कटनी व दतिया एसपी पर लिया गया एक्शन-
सीएसपी के तहसीलदार पति के साथ विवाद सामने आने के बाद कटनी के एसपी अभिजीत रंजन को हटाया गया है। वहीं दतिया एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में व्यवस्थाओं के दौरान एसपी व आईजी, डीआईजी की आपस में बहस हो गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं व पब्लिक के सामने हुए विवाद की जानकारी सीएम तक पहुंची। जिसपर सीएम ने स्वयं संज्ञान लेते हुए तीनों अधिकारियों को हटा दिया है। खबर है कि भीड़ नियंत्रण को लेकर एसपी व आईजी के बीच बहस हुई।