जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा सुचारु परिचलान एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने वाली एवं गुजरने वाली कुछ रेलगाडिय़ों के संचालन में आंशिक संशोधन किया गया है। जिनमें जबलपुर-मुंबई गरीब रथ सहित कई गाडिय़ां शामिल हैं.
ये हैं संशोधित समय पर चलने वाली गाडिय़ां
1- गाड़ी संख्या 51707 जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर ट्रेन दिनाँक 05.08.2025 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से प्रस्थान समय 06:00 बजे की बजाय अब 05:45 बजे रवाना एवं मदनमहल 05:55 बजे, गाढ़ा गुड्स शेड 06:21 बजे पहुँचकर अन्य मार्ग से होते हुए गंतब्य को जाएगी।
2- गाड़ी संख्या 12188 सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 05.08.2025 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन सीएसएमटी से निर्धारित समय पर प्रस्थान कर अन्य मार्ग से होते हुए टर्मिनेटिंग स्टेशन जबलपुर में समय 05:15 बजे के बजाय अब 05:05 बजे पहुंचेगी ।
3- गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 04.08.2025 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से प्रस्थान समय रात 22:20 बजे की बजाय अब रात 22:25 बजे रवाना होकर अन्य मार्ग से अपने निर्धारित समयानुसार होते हुए गंतब्य को जाएगी।
4- गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 04.08.2025 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन प्रयागराज छिवकी से निर्धारित समय पर प्रस्थान कर अपने मार्ग से होते हुए जबलपुर स्टेशन पर समय प्रात: 05:25 बजे की बजाय अब प्रात: 05:20 बजे पहुँचकर आगे अपने मार्ग से अपने निर्धारित समयानुसार होते हुए गंतब्य को जाएगी।
यात्रियों से किया यह अनुरोध
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-




