अभिमनोज
जैसे-जैसे समय बदलता है, नए तरीकों को, नई तकनीकों को आज की जरूरत के सापेक्ष देखा जाना चाहिए.
शायद यही वजह है कि करीब दो माह के बाद गुरुवार को बंगलूरू की सड़कों पर फिर बाइक टैक्सी नजर आ रही है.मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि- आखिर व्यापार पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है, जबकि इसे नियंत्रित करना भी संभव है?
चीफ जस्टिस विभु बखरू और जस्टिस सीएम जोशी की बेंच ने प्रदेश सरकार से कहा कि- इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचा जाए, क्योंकि यह लोगों की आजीविका से जुड़ा मुद्दा है, अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर 2025 को होगी.
सरकार को नीति बनाने का सुझाव
खबरें यह भी हैं कि अदालत का यह भी कहना था कि- देश के तेरह राज्यों में बाइक टैक्सी को कानूनी रूप से मान्यता मिली हुई है, जो संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ह) के तहत संरक्षित वैध व्यापार है, लिहाजा सीधे तौर पर रोक लगाना प्रत्यक्ष प्रतिबंध जैसा है, जबकि राज्य सरकार चाहे तो नियम बनाकर इसे नियंत्रित कर सकता है, क्योंकि केंद्रीय मोटर वाहन एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 में भी राज्यों की मंजूरी के अधीन बाइक टैक्सी की अनुमति दी गई है.
इस संबंध में बाइक टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अदी नारायण के हवाले से खबरों में कहा गया है कि- हाईकोर्ट की टिप्पणी ने यह साफ कर दिया है कि बाइक टैक्सी न सिर्फ कानूनी रूप से वैध हैं, वरन शहरी परिवहन के लिए बेहद जरूरी भी हैं, बाइक टैक्सी लोगों को सस्ती, सुरक्षित और तेज कनेक्टिविटी देती हैं, यह कोई विलासिता की चीज नहीं है, बल्कि एक बड़ी जरूरत है.
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 16 जून 2025 को बाइक टैक्सी पर रोक लगा दी गई थी, जिसके चलते कई लोगों को बेहद परेशानी हो रही थी और लोग मजबूरी में महंगी वाहन सेवाओं का उपयोग कर रहे थे.
याद रहे, यह प्रतिबंध 2 अप्रैल 2025 को जस्टिस बी श्याम प्रसाद के आदेश के बाद लगाया गया था, जिसमें कहा गया था कि- जब तक प्रदेश सरकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियम और गाइडलाइन नहीं बनाती, तब तक इन सेवाओं को बंद रखा जाए!
कर्नाटक हाईकोर्ट: सरकार व्यापार पर रोक नहीं लगा सकती, बंगलूरू की सड़कों पर फिर लौटी बाइक टैक्सी!
प्रेषित समय :21:37:47 PM / Thu, Aug 21st, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर
कर्नाटक में 16 जून 2025 से नहीं चलेंगी ओला, उबर, रैपिडो बाइक टैक्सियां, कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्टे लगाने से किया इनकार!
Source : palpalindia
ये भी पढ़ें :-

