पलपल संवाददाता, जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के जबलपुर पहुंचने पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। श्री जगत प्रकाश नड्डा ने जबलपुर संभागीय कार्यालय में जबलपुर, सागर, रीवा व शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा और कांग्रेस के बीच के फर्क जनता को समझाएं। देश के लिए कांग्रेस अमावस्या है और भारतीय जनता पार्टी पूर्णमासी है। 2014 भारतीय राजनीति का टर्निंग पाइंट है, जनता को बताएं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने रिस्पांसिबलए रिस्पांसिव और रिपोर्ट कॉर्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया। डेड कांग्रेस के डेड लीडर ही हमारी अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनामी बता रहे हैं। जबकि हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। विरोधी भी मानते हैं कि राष्ट्रीयता और संगठन के मामले में भाजपा से कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। भारतीय जनता पार्टी देश का इकलौता वैचारिक दल है। हमने सत्ता के लिए कभी समझौते नहीं किए, अपने रास्ते नहीं बदले। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादवए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी डा महेंद्र सिंह, केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल एवं पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे मंचासीन रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार एवं आभार प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने माना।
प्रधानमंत्री मोदी ने बदल दी राजनीति की संस्कृति-
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने कहा कि लोगों की स्मृति छोटी होती है इसलिए अपनी बात बार-बार कहने की जरूरत है। 2014 के पहले सरकारें आती थीं और जाती थीं। चुनावी घोषणा पत्र का कोई महत्व नहीं होता था। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिम्मेदार और रिपोर्ट कॉर्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया। उन्होंने राजनीति की संस्कृति बदल दी। पहले सरकारें किसी एक समुदाय की, जाति की, वर्ग की या इलाके की हुआ करती थी। लेकिन 2014 के बाद सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का दौर शुरू हुआ। अब जो सरकार है वो किसी एक वर्ग या जाति की नहीं बल्कि सभी की सरकार है। श्री नड्डा ने कहा कि हमारे विरोधी भी यह मानते हैं कि राष्ट्रीयता और संगठन के मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं। इसलिए सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। संगठन के कार्यों से सरकारों को यश मिलता है।
देश का इकलौता वैचारिक दल भाजपा, हम उसके कार्यकर्ता
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने कहा कि देश में वैचारिक राजनीति पर आधारित दल समाप्त हो गए हैंए सिर्फ भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल हैए जो वैचारिक है। हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।
अमावस्या की याद बार-बार दिलाएं ताकि पूर्णमासी को समझ सके जनता-
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि हमें जनता को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का फर्क बार-बार बताना होगा। आपातकाल के दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने यह कानून पारित कराया था कि प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर पर कोई कानून लागू नहीं होगा। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह प्रस्ताव रखा है कि प्रधानमंत्री सहित कोई भी मंत्री या मुख्यमंत्री अगर 30 दिन तक जेल में रहता है तो 31 वें दिन उसे अपना पद छोडऩा होगा। कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवाद चरम पर था, लेकिन अब मोदी के कार्यकाल में आतंकवाद समाप्ति की ओर है। श्री नड्डा ने कहा कि मैंने संसद में भाजपा और कांग्रेस का फर्क बताते हुए कहा था कि कांग्रेस अमावस्या है और भाजपा पूर्णमासी। लेकिन लोग पूर्णमासी को महसूस कर सकें। इसके लिए हमें उन्हें बार.बार अमावस्या की याद दिलानी होगी।
भाजपा सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित दल
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित दल है। हमारे 14 करोड़ कार्यकर्ता हैं और 2 करोड़ सक्रिय सदस्य हैं। हम 8.25 लाख बूथों पर काम करते हैं। हमारे 240 लोकसभा और 102 राज्यसभा सदस्य हैं। गुजरात में छठी बार और मध्यप्रदेश में चौथी बार हमारी सरकारें बनी हैं।
मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में क्रांतिकारी विकास हुआ
मध्यप्रदेश में 80 स्टेशन अमृत भारत स्टेशन बन रहे हैं। 10 साल पहले जबलपुर का एयरपोर्ट छपरे की तरह था और सिर्फ 1 विमान आता था। आज यहां 450 करोड़ का नया टर्मिनल बन गया है। ग्वालियर एयरपोर्ट बन गया है। रीवा में एशिया का सबसे बड़ा 750 मेगावाट का सोलर प्लांट लगा है। इंदौर में मेट्रो रेल शुरू हो गई है और उज्जैन का महाकाल महालोक प्रोजेक्ट 856 करोड़ का है। मध्यप्रदेश में 2014 के पहले प्रति व्यक्ति आय 12000 थी, जो आज 1.52 लाख रुपये है। लाडली बहना योजना में हर माह 1250 रुपये की राशि दी जा रही है। हजारों आदिवासी छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है। सिकल सेल एनीमिया को लेकर लगातार काम चल रहा है। प्रदेश के 80 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलती है।
सीएम मोहन यादव बोल, नड्डा के नेतृत्व में भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से जिस भी दायित्व को संभालाए अपने कार्य और निष्ठा से उस पद को और गरिमापूर्ण और प्रशंसनीय बना दिया है। हम सबके लिए यह बड़े सौभाग्य का दिन है कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने बैठक को संबोधित कर रहे हैं। यह कार्य संस्कृति भाजपा के अलावा देश के किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं है। श्री नड्डा ने नेशनल मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की स्थापना कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तेजी से कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात भाजपा की जनजातियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।
कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने का लक्ष्य लेकर कार्य करें- हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करते हुए कहा कि आपका जबलपुर और मध्यप्रदेश से दिल का नाता रहा है, लेकिन मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आप पहली बार संस्कारधानी आए हैंए हम सभी कार्यकर्ता आपका हृदय से स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में यह प्रदेश नई ऊंचाइयों पर जा रहा है। यह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने वाला प्रदेश है, यह अटलजी और ठाकरे जी की कर्मभूमि वाला प्रदेश है। मध्यप्रदेश का संगठन लगातार ऊंचाइयों पर रहा है और पहले से ही मजबूत है। लेकिन हमारा प्रयास होगा कि यहां हर दिल में भाजपा रहे, कोई बूथ, विधानसभा हम से न छूटे, कोई समाज हमारी पहुंच से दूर न रहे। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता हर बूथ में कमल खिलाने के लिए जुटे रहें।
प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाया जाएगा- हितानंद
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ष्मन की बातष् कार्यक्रम को मध्यप्रदेश में जन.जन को जोड़कर लगातार सफलता हासिल कर रहा है। 31 अगस्त को हर बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सुनकर और प्रभावी बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान एक पेड़ मां के नाम के साथ प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक बगिया मां के नाम एवं नमो वन और नमो पथ अभियान को आगे बढ़ाना है। युवा मोर्चा रक्दान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा।





