MP : जबलपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर जलाया पुतला

MP : जबलपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर जलाया पुतला

प्रेषित समय :20:04:38 PM / Mon, Sep 1st, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

पलपल संवाददाता, जबलपुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत मां के लिए अभद्र टिप्पणी एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा जबलपुर द्वारा राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर पुतला जलाया गया।
                                भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन के आवाहन पर भाजपा महिला मोर्चा जबलपुर द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सांसद आशीष दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष  श्याम महाजन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव की उपस्थिति में महिलाओं ने राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकाल कर पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे ने कहा कि हमारे देश में मां की पूजा की जाती है सबसे ऊपर मां का दर्जा है और देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां जिसने भारत मां की माटी को ऐसा देशभक्त सपूत दिया जो देश को अपना सब कुछ मानकर पूरा जीवन सेवा में लगा रहा है ऐसी देवी तुल्य मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग राहुल गांधी जैसे घटिया एवं अपमानित लोगों को ही शोभा देता है जो अपनी संस्कृति, सभ्यता को ही न समझ पाया हो उससे बदतमीजी ही आ सकती है।   महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव ने कहा कि भारत की प्रत्येक माता बहनों के उत्थान की सदैव चिंता करने वाले प्रधानमंत्री एवं उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी राहुल गांधी को उनका नारी शक्ति के प्रति दृष्टिकोण इस बात का परिचायक है कि राहुल गांधी सदैव ही भारतीय संस्कृति के विरोध में काम करते आए है। यही कारण है कि कांग्रेस खत्म  होने पर आ गई है।देश की प्रधानमंत्री की मां का अपमान देश की प्रत्येक मां का अपमान है जिसका पुरजोर विरोध करते हुए हम राहुल गांधी  जैसे मृत व्यक्तित्व का पुतला फूंक रहे है ।
भाजपा महिला नेत्रियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, जलाई अर्थी-
मालवीय चौक पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की,  विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का अर्थी ज़ुलूस मालवीय चौक के आसपास घूमाते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए उनका पुतला जलाया। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-