सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा, 4.50 लाख की साइबर ठगी, पहली बार बड़े कांट्रेक्ट में तो कंपनी का भौतिक सत्यापन करें!

सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा, 4.50 लाख की साइबर ठगी, पहली बार बड़े कांट्रेक्ट में तो कंपनी का भौतिक सत्यापन करें!

प्रेषित समय :22:40:11 PM / Tue, Sep 9th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अभिमनोज
सोशल मीडिया पर सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर 4.50 लाख की साइबर ठगी की गई है, लिहाजा पहली बार जब भी किसी कंपनी से कोई बड़ा कांट्रेक्ट करें तो कंपनी का भौतिक सत्यापन जरूर करें, उसका ऑफिस कहां है, उसका रजिस्ट्रेशन कहां है, उसका मालिक कौन है आदि.
मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि एक कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड की सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने शिवम श्रीवास्तव नामक व्यक्ति से 4.50 लाख की साइबर ठगी कर डाली, अब पीड़ित ने साइबर सेल और कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़ित शिवम श्रीवास्तव ने साइबर पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर 2024 को सोशल मीडिया पर एक कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड की सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप का विज्ञापन देखा, कथित कंपनी से संपर्क किया तो 9 जनवरी 2025 को एक एग्रीमेंट कंपनी की ओर से किया गया और सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए 4.50 लाख रुपये जमा करने को कहा गया.
पीड़ित शिवम श्रीवास्तव ने यूपीआई के जरिये रुपये जमा किए, तो कंपनी की ओर से कहा गया कि- एक हफ्ते में स्टाफ भेजकर ऑफिस और गोदाम का निरीक्षण होगा, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी न तो कंपनी की ओर से स्टाफ आया, न ही कोई कार्रवाई हुई, लगातार संपर्क करने की कोशिश करने पर ठगों ने नंबर ब्लॉक कर दिया.
तब जाकर पीड़ित शिवम श्रीवास्तव ने साइबर सेल को पूरी जानकारी दी, जहां उसे साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई.
इसके बाद पीड़ित शिवम श्रीवास्तव ने 22 मार्च 2025 को साइबर पोर्टल पर एफआईआर दर्ज कराई, जिस पर जांच जारी है!

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-