आईआरसीटीसी कराएगा नेपाल के पशुपतिनाथ के दर्शन, 4 अक्टूबर को इंदौर से चलेगी ट्रेन, जबलपुर होकर जायेगी

आईआरसीटीसी कराएगा नेपाल के पशुपतिनाथ के दर्शन, 4 अक्टूबर को इंदौर से चलेगी ट्रेन, जबलपुर होकर जायेगी

प्रेषित समय :18:48:37 PM / Tue, Sep 9th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पैलेस ऑन व्हील, महाराजा स्पेशल जैसी ट्रे्नों के साथ ही अक्टूबर 4 को भारतीय रेलवे खानपान एवं टूरिज्म निगम लिमिटेड स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. यह ट्रे्न नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराएगी. इस ट्रेन में 350 यात्री सफर कर सकेंगे. यह ट्रेन इंदौर से शुरू होकर नेपाल तक जाएगी.

आईआरसीटीसी के एरिया मैनेजर नरोत्तम नामदेव ने बताया कि ट्रेन के जबलपुर से होकर गुजरने से पूरे महाकौशल क्षेत्र के श्रद्धालुओं-धार्मिक जनों को जबलपुर से नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने का लाभ मिलेगा. यह गाड़ी 4 अक्टूबर को इंदौर से रवाना होकर पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी.  इस मौके पर रेलवे की ओर से सादिक खान, शिव पाटिल भी मौजूद रहे.

ट्रेन इंदौर से चलकर उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना होते हुए गंतव्य की ओर जाएगी. डीलक्स एसी ट्रे्न 09 रातें 10 दिनों की इस यात्रा में चितवन राष्ट्रीय उद्यान, पोखरा एवं काठमांडू के दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा. यात्रियों को भोजन उनकी ही बर्थ पर दिया जाएगा. इस ट्रे्न में यात्रा करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-