जबलपुर.मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के नतीजों ने पूरे प्रदेश को प्रेरणा दी है. इसी प्रेरणा जबलपुर क ी सुरभि सुरकेल के हौसले को उड़ान मिली. सुरभि ने 33 वीं रैंक हासिल की है, वे वित्त विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर बनी है. वे जबलपुर के हनुमानताल थाना में पदस्थ एएसआई विनोद सुरकेल की बेटी है.
उनके पिता विनोद बताते है सुरभि बचपन ने पढ़ाई में अव्वल रही, उनका बचपन से लक्ष्य था कि वे एमपीपीएससी की परीक्षा देगी, इसके लिए उन्होने दिनरात मेहनत की और अपने सपनों को उड़ान दी. सुरभि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. वे कहती है माता-पिता ने बचपन से ही उनका हौसला बढ़ाया, जिसके चलते आज वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाई है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

