यूपी : 6 कक्षा के छात्र ने ऑनलाइन गेम में उड़ाए 14 लाख, घर में पता लगने पर कर लिया सुसाइड

यूपी : 6 कक्षा के छात्र ने ऑनलाइन गेम में उड़ाए 14 लाख, घर में पता लगने पर कर लिया सुसाइड

प्रेषित समय :12:35:26 PM / Tue, Sep 16th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

लखनऊ . उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक स्कूल में पढऩे वाले कक्षा 6 के छात्र यश कुमार ने ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली. यश के पिता सुरेश कुमार यादव पुताई का काम करते हैं. उन्होंने करीब 2 साल पहले जमीन बेचकर 14 लाख रुपये यूनियन बैंक की बिजनौर शाखा में जमा किए थे.

सोमवार 15 सितम्बर को पासबुक अपडेट कराने पर जब खाते से 14 लाख रुपये कम होने की जानकारी मिली तो वे हैरान रह गए. जांच करने पर पता चला कि यह रकम ऑनलाइन गेम के जरिए खर्च हो गई थी. घर लौटकर सुरेश ने बेटे यश से इस बारे में पूछा. पहले तो यश ने बात टाल दी, लेकिन बाद में स्वीकार किया कि फ्री फायर गेम खेलते हुए सारे पैसे हार चुका है. इस पर भी पिता ने बेटे को डांटा नहीं बल्कि सिर्फ समझाया. वहीं ट्यूशन टीचर ने भी भरोसा दिलाया कि वे यश को समझा देंगे. लेकिन इसके कुछ ही समय बाद यश अपने कमरे में गया और पंखे से लटककर जान दे दी.

परिजन यश को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है. यश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था. मौत की खबर सुनते ही मां विमला बेहोश हो गईं, जबकि बहन गुनगुन का रो-रोकर बुरा हाल है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-