जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित होमसाइंस कालेज सभागार में आज राकेश सिंह कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग के मुख्य आतिथ्य एवं राकेश सहरावत क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-। की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के महत्व पर वृहद सेमिनार सम्पन्न हुआ।
राकेश सिंह कै बिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग ने उपस्थितो को संबोधि करते हुए कहा की 2014 से पहल े विकसित भारत की परिकल्पना को गंभाीरता से नहीं लिया जाता था। वर्तमान में यह एक मानसिक विचारधारा के रूप में फलीभूत हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित रोजगार के लिये हमें विकसित भारत की तहफ तेजी से कदम बढ़ाना होगा। किसी भी राष्ट्र के विकास में स्वच्छता का सर्वाधिक महत्व होता है, जिस देश में स्वच्छता नहीं है वह देश कभी भी विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में नही आ सकता है। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी का भी स्मरण किया और बताया कि स्वच्छता के सबसे बडे प्रेमी थे। उनके सिद्वांतो पर चलते हुये हमारी सरकार ने एक कदम स्वच्छता की ओर की अवधारणा को साकार किया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में सरकार की बडी पहल है। इस योजना की सफलता में नियोक्ताओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस योजना के क्रियान्वयन में सरकारी मशनरी द्वारा नियोक्ताओं को भरपूर सहयोग एवं मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। श्री आशीष श्रीवास्तव, लेखाधिकारी द्वारा पीपीटी के माध्यम से योजना की जानकारी प्रदान की गयी। राके श सहरावत क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुुक्त-। ने अपने उदबोधन में कहा कि राके श सिंह कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग का योगदान इस योजना की सफलता में मील का पत्थर साबित होगा। उनके द्वारा डॉ श्रीमती स्मिता पाठक प्राचार्य होमसाइंस कॉलेज का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नियोक्ता प्रतिनिधि डीआर जेस्वानी एवं सुनील शर्मा डायरक्े टर नर्मदा एग्रो द्वारा नियोक्ताओ ं से आवहन किया की इस योजना का लाभ अधिक से अधिक संख्या में उठायें। सेमिनार में होमसाइंस कॉलेज की छात्राओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर पारितोष कुमार क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-।। द्वारा सेमिनार के दौरान नियोक्ताओं के प्रश्नों का विस्तार से जवाब दिया गया और योजना के विभिन्न पहलूओं पर जानकारी साझा की गयी। सेमिनार में रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष भाजपा, संदीप मिश्रा, सहायक आयुक्त एवं करूणाकर पाण्डे, सहायक आयुक्त उपस्थित रहे।
विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में पीएम रोजगार योजना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है: मंत्री राकेश सिंह
प्रेषित समय :19:27:11 PM / Mon, Oct 6th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर





