चेक बाउंस मामले में लम्बे समय से फरार आरोपी जबलपुर में गिरफ्तार

चेक बाउंस मामले में लम्बे समय से फरार आरोपी जबलपुर में गिरफ्तार

प्रेषित समय :21:55:54 PM / Mon, Oct 13th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। जबलपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जो 5 लाख के चेक बाउंस  मामले में वांछित था। गढ़ा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा है। 
                           पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रमनदीप सिंह पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत मामला दर्ज था। यह मामला 5 लाख के चेक बाउंस होने से संबंधित है। यह कानून किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए चेक के बैंक खाते में अपर्याप्त राशि या अन्य कारणों से बाउंस होने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान करता है। चेक बाउंस होने के बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से दूर था। यह मामला काफी समय से लंबित थाए जिसके कारण पीडि़त पक्ष भी न्याय के लिए इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों को फरार और स्थायी वारंटियों को पकडऩे के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गढ़ा थाना प्रभारी को आरोपी रमनदीप सिंह के बारे में खबर मिली। जिसपर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-